Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 6 हजार 998 कृषकों से 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार एवं सदस्य पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पर्चा ।

admin

Sun, Nov 17, 2024

चौसा प्रखंड के 13 में से 12 पैक्स पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं विभिन्न पंचायतो के सदस्य पद के लिए चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तीन दिनों तक चलने वाली नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पक्ष से अध्यक्ष पद के लिए चार पैक्स अध्यक्ष एवं सात सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।बीडीओ बृजेश कुमार दीपक ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रखंड के कार्यालय भवन में अलग-अलग दो टेबल पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है। टेबल संख्या एक पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के समक्ष चौसा पूर्वी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सुशांत प्रियदर्शी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वही टेबल संख्या दो पर श्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार की उपस्थिति में पैना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आजाद और सदस्य पद के 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा।चिरौरी पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए परमानंद भगत एवं अनिल कुमार शर्मा ने नामांकन पर्चा भरे है। वही चिरौरी पंचायत में ही सदस्य पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा है। बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी बृजेश कुमार दीपक ने बताया कि नामांकन काउंटर दिन के 11:00 से शाम 3:00 बजे तक खुली रहेगी नामांकन 17 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगी जिसकी संवीक्षा 20 नवंबर से 21 नवंबर तक होगीउन्होंने कहा कि 23 नवंबर को अभ्यर्थी अपना नाम वापस करेंगे और उसी दिन शेष बचे अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह भी आवंटन कर दिया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि मतदान एक दिसंबर 2024 को कराई जाएगी और मत की गणना 2 दिसंबर को किया जाना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन