: Rajput Karni Sena अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकी
admin
Wed, Dec 6, 2023
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल पहुंची है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना श्याम नगर की है. बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह अपने आवास पर थे, तभी बदमाश आए और गोली मार दी. वहीं, सुखदेव सिंह का गनर भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.
राजस्थान के जयपुर में मंगलवार यानि आज अपराधियों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने सुखदेव सिंह के गनर को भी गोली मारी. हालांकि, दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सुखदेव सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं. स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है.
घटना श्याम नगर की है. जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने आवास पर थे, तभी अज्ञात बदमाश आए गोली मार दी. बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी. धमकी मिलने के बाद सुखदेव ने जयपुर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी हैं.
स्कूटी से आए थे बदमाश
बदमाश दो स्कूटी पर सवार होकर आए थे. इनकी संख्या चार बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर के बाहर खड़े थे. तभी बदमाशों ने उनपर गोलियां चला दीं. गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, मेट्रो मास हॉस्पिटल के बाहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल पहुंची है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भी भेजी गई थी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं. बदमाशों की पहचान की जा रही है. जल्द से जल्द वारदात में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मतभेद के बाद बना लिया था अलग संगठन
सुखदेव सिंह पहले राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे, लेकिन मतभेद होने के बाद उन्होंने अपना अलग से संगठन बना लिया था. इस संगठन का नाम उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रखा था. फिलहाल वह इसी संगठन के अध्यक्ष थे. संजय लीला की फिल्म पद्मावत का राजस्थान में जब विरोध हो रहा था, तब सुखदेव सिंह के कई बयान काफी वायरल हुए थे.
सुखदेव सिंह की हत्या की खबर के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है. वहीं, जयपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और एहतियातन श्याम नगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है. इसको लेकर अस्पताल के बाहर सुरक्षा सख्त कर दी गई है. अधिकारियों ने जयपुर के अलग-अलग थानों की पुलिस को मुस्तैद रहने को कहा है.
Read more - Rajasthan CM: वसुंधरा राजे के शक्ति प्रदर्शन से हलचल, बाबा बालकनाथ से CM रेस जीत गईं राजे?
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन