: लोकसभा चुनावो को लेकर ब्लाँक कांग्रेस कमेटी मंडावर की बैठक हुई आयोजित
Mon, Mar 18, 2024
उपखंड मुख्यालय मे मंडावर क्षेत्र के ब्लाँक कांग्रेस कमेटी के कार्यकताओ की बैठक शहर की पंचायती धर्मशाला में ब्लाँक कांग्रेस कमेटी मंडावर के अध्यक्ष डाँक्टर मिट्ठूलाल मीना की अध्यक्षता मे रखी गई जिसमे कांग्रेस के महवा विधानसभा प्रभारी कैलाशचंद बैरवा व शिवराम मीना (पूर्व मंडल अध्यक्ष-सिकराय) तथा मंडलो के अध्यक्ष-हरिकिशन लौठा,अशोक बैरवा,सुरेन्द्र शर्मा,हरिया सरपंच नौरंगवाडा एवं कोषाध्यक्ष-सियाराम मीना, व ब्लाँक कांग्रेस कमेटी मंडावर के महासचिव-प्रहलाद मीना बैजूपाडा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडावर के सदस्य-भोजराज मीना,विक्रम गुर्जर,मनोज मीना,महेन्द्र मीना,मक्खन गुर्जर,मेघराम एडवोकेट,रामेश्वर शर्मा,रामदयाल महावर,रामनाथ बैरवा,मनोज जैन सहित अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे !
: Rajasthan news - अवैध शराब ले जाते हुये आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
Fri, Mar 15, 2024
मंडावर/उपखंड मुख्यालय मंडावर में स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा अवैध देशी शराब के 52 पप्वो सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है थाना इलाके में पुलिस द्वारा गश्त करने के दौरान शाम के समय हैड कांस्टेबल सुमेश कुमार,कांस्टेबल सेवाराम व पुलिस वाहन चालक पप्पूराम की टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करणवास चौराहे पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध देशी शराब ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहाँ पहुंची तो वहाँ मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति वहाँ खडा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर शराब सहित वहाँ से भागने लगा तब पुलिस की टीम द्वारा उसे घेरकर रोका तथा तलाशी में उसके पास से मिले सफेद कट्टे मे रखी ढोला मारू स्ट्रांग देशी शराब के 52 पव्वे पुलिस द्वारा बरामद किये गये इस दौरान उक्त आरोपी आशु नरुका पुत्र महेन्द्रसिंह नरुका जाति राजपूत निवासी नांगल सुमेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया उक्त मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है !
: दौसा - लोकसभा चुनावो हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित
Sat, Mar 9, 2024
दौसा "9" मार्च लोकसभा आम चुनाव "2024" हेतु मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय का प्रथम प्रशिक्षण शनिवार को पंडित श्री नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दौसा में आयोजित किया गया प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी मनमोहन मीना ने कहा कि सभी मतदान अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें तथा प्रत्येक प्रक्रिया को पूर्ण रुप से समझें चुनाव की छोटी सी गलती गंभीर परिणाम देती है इसलिए स्वयं को इतना परिपक्व करके जाएं कि पूर्ण आत्मविश्वास के साथ निष्पक्ष,पारदर्शी और त्रुटि रहित चुनाव संपादित करवा सकें प्रशिक्षण में "523" मतदान अधिकारी द्वितीय एवं "527" मतदान अधिकारी तृतीय ने प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण में प्रभारी सीडीईओ गोविंद नारायण माली,सहप्रभारी राजीव शर्मा डीएलसीईओ,रंगलाल मीना एपीसी द्वारा भी प्रमुख जानकारी प्रदान की गई
डीएलएमटी पीयूष शर्मा,पवन कटारिया,राजेश मीना,अनिल शर्मा तथा डीएलएमटी (लेखा) जितेंद्र शर्मा,नरेंद्र शर्मा ने एएलएमटी का सहयोग किया डाक मतपत्र प्रकोष्ठ द्वारा प्रारूप बारह एवं बारह-अ भरवाने का कार्य किया बीस कमरों में चालीस एएलएमटी एवं चालीस ईवीएम सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षण करवाया गया !