: लिटिल चैम्पस स्कूल मंडावर द्वारा मनाया गया वार्षिक महोत्सव व विदाई समारोह
Wed, Feb 28, 2024
एमपी न्यूज/दौसा जिले के उपखंड मुख्यालय मंडावर में कस्बे के सुप्रसिद्ध अंग्रेजी माध्यम युक्त शिक्षण संस्थान दी लिटिल चैम्पस पब्लिक स्कूल मे हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक महोत्सव बडे ही धूमधाम तरीके से मनाया गया
इस दौरान संस्थान के निदेशक राकेश तिवाडी नें बताया कि उक्त वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पूज्य गणेश जी व माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शुरू की गई उक्त कार्यक्रम में संस्थान के समस्त छात्र छात्राये व समस्त शिक्षक व शिक्षिकायें निर्धारित ड्रेस कोड में उपस्थित रहें तथा अध्ययनरत छात्र छात्राओ के अभिभावक भी मौजूद रहे इसके बाद संस्थान के कक्षा दो से लेकर कक्षा दस तक के छात्र-छात्राओ नें अलग अलग ग्रुपो में भव्य व मनमोहक तथा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियाँ दी जिनका उपस्थित छात्र छात्राओ व विद्यालय स्टॉफ सहित अभिभावको ने जोरदार तालियाँ बजाकर स्वागत व अभिनंदन करते हुये भरपूर सराहना की इसी दौरान दसवीं कक्षा के समस्त छात्र छात्राओ नें उक्त विद्यालय में गुजारे हुये पलो को लेकर अपने-अपने अनुभव सभी के बीच साझा किये तथा कहा कि संस्थान मे शिक्षा का माहौल व उपस्थित गुरुजनो का व्यवहार सदैव हमारे स्वंय के परिवार की तरह ही हमे मिला इसी बीच कब हम संस्थान की अंतिम कक्षा तक पहुँच गय हमे पता ही नही चला इसी दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी पधारे मंडावर रेलवे स्टेशन अधीक्षक सहित महावीर नगर मंडावर के सैक्रेटरी रामप्रसाद मीणा व साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथी पधारे व्यापार संघ मंडावर के मंत्री व रिपोर्टर मनोज गुप्ता,स्टेशन मास्टर रामकेश मीना सहित महेन्द्र शर्मा प्रबंधक ग्रामीण पब्लिक स्कूल खेडा मंगलसिंह नें संस्थान के छात्र छात्राओ को जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुये कठिन परिश्रम कर सदैव ही उच्च सफलता अर्जित कर स्वंय को उच्चतम काबिल साबित करतें हुये स्वय के शिक्षण संस्थान सहित अपने अभिभावको के साथ अपने ग्राम और क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु विशेष रूप सें प्रेरित किया तथा संस्थान के निदेशक राकेश तिवाडी नें कहा कि मेरे लिये संस्थान मे समस्त अध्ययनरत छात्र छात्रायें व कार्यरत स्टॉफ मेरा परिवार है और इनकी ही मेहनत व प्रयासो से ही आज हमारा यह शिक्षण संस्थान जो कि नई बुलंदियो को छूने की और अग्रसर है और मै आशा करता हूँ कि आने वाले समय में हमारा संस्थान आपके इसी प्रकार के सहयोग से क्षेत्र का अंग्रेजी माध्यम युक्त शिक्षा का अग्रणी संस्थान साबित होगा इसके बाद संस्थान के कक्षा दस के समस्त छात्र-छात्राओ को मंच पर बुलाकर सभी को ससम्मान टीका लगाकर व मौजूद अतिथियो के द्वारा संस्थान के यादगार पलो से युक्त स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई इस दौरान मौजूद सभी की आँखे उक्त विदाई के दृश्य को देखकर नम हो गई फिर मौजूद सभी को अल्पाहार कराया गया उक्त समस्त कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन संस्थान के सक्सैना सर व अमित खंडेलवाल नें किया इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त छात्र छात्राओं सहित समस्त स्टाँफ व अभिभावक गण मौजूद रहे !
: हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, श्रीगंगानगर में मिला 11 कैमरों वाला ड्रोन
Fri, Dec 29, 2023
BSF Captures Drone In Sri Ganganagar : श्रीकरणपुर/श्रीगंगानगर गांव नग्गी व 14 एस माझीवाला के मध्य भारतीय सीमा क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर अंदर खेत में गुरुवार दोपहर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। मादक पदार्थं तस्करी की आशंका में बीएसएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
BSF Captures Drone In Sri Ganganagar : श्रीकरणपुर/श्रीगंगानगर। गांव नग्गी व 14 एस माझीवाला के मध्य भारतीय सीमा क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर अंदर खेत में गुरुवार दोपहर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। मादक पदार्थं तस्करी की आशंका में बीएसएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रोन में 11 कैमरे लगे हैं, जिसे इलाके की रैकी के लिए भेजने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात सीमा क्षेत्र में ड्रोन की दो पंखुडिय़ां होने की सूचना मिली थी।
5.3 किलो हेरोइन पकड़ी
गुरुवार सुबह करीब सात बजे बीएसएफ के उपसमादेष्टा राकेश मीणा के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान खेत में सामान पड़ा होने की सूचना पर दोपहर को बीएसएफ जवानों ने ड्रोन बरामद कर लिया।बीएसएफ की ओर से इस ड्रोन की जांच कराई जाएगी।
Read more -
सोशल फाउंडेशन द्वारा आज प्रतिभाओं को समानित किया गया
: सोशल फाउंडेशन द्वारा आज प्रतिभाओं को समानित किया गया
Wed, Dec 27, 2023
दंतौर मंडी में सोमवार को भारत सरकार द्वारा निति आयोग से संचालित सोसियल फाउंडेशन ने दंतौर में सोमवार को मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया ।
सम्मानित करने ब्रांच मैनेजर फेलिराम मीणा, एरिया मैनेजर रूपाराम , कॉर्डिनेटर हुलाश कुमार ने संस्था की महत्वपूर्ण जानकारियां दी और समाज मे अग्रणी भूमिका निभा रही महिला शक्ति पुष्पा सोनी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी कंचन देवी, बीरमा देवी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, ये संस्था भारत सरकार के मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तर्ज पर कार्य कर रही है, इस संस्था में कन्या जन्म और कन्या की शादी पर संस्था की तरफ से सहायता मिलती है, जिनका इस संस्था में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है
https://youtu.be/frUGxmYfSaY @mpnews_live