Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

गांव के अभिभावकों ने गले लगा कर चरण स्पर्श कर दी विदाई

कटनी में भाजपा की जीत का जश्न: जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

कटनी में भाजपा की जीत पर जश्न: संजय सत्येंद्र पाठक ने दी पार्टी नेतृत्व को बधाई

कटनी-जबलपुर हाईवे पर नाला पाटकर 4 एकड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल जिम्मेदार बने मुक दर्शक

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद जिले में जश्न का माहौल : कटनी में भाजपा की जीत का जश्न: जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, May 4, 2026


कटनी में भाजपा की जीत का जश्न: जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

कटनी में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद जिले में जश्न का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ जीत का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन और पूर्व मंत्री अलका जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास जताया।

कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक रणनीति और केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों को दिया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा।

पार्टी पदाधिकारियों ने इसे भाजपा के प्रति बढ़ते जनविश्वास और विकास आधारित राजनीति की जीत बताया और विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए राष्ट्रहित में कार्य करती रहेगी।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन