महासमुंद -शिक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता के विदाई समारोह में उमड़ा सैलाब : गांव के अभिभावकों ने गले लगा कर चरण स्पर्श कर दी विदाई
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Mon, May 4, 2026
महासमुंद: मानवीय शिक्षा शोध केंद्र तेंदुवाही महासमुंद व मानव जागृति सेवा संस्थान बुलाकी, गोर्रा डीपा रायगढ़ रायगढ़-के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता का जीवन विद्या अध्ययन आधारित विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक श्री गेंदलाल कोकडिया ने बताया कि शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के विदाई समारोह में जनसैलाब उमड़ा,३०००से अधिक शुभचिंतकों के अलावा १००से अधिक गांवों के प्रतिनिधि, स्कूल शिक्षा विभाग, राजनेता, अभिभावक गण, सरपंच, जनपद पंचायत, जिला पंचायत समेत स्कूल शिक्षा विभाग के सभी बड़े अधिकारी गण सबने व्यक्ति गत समय नियोजित कर जीवन विद्या अध्ययन आधारित परिवार मूलक ग्राम स्वराज्य व्यवस्था के लिए समर्पित,अखंड समाज सार्वभौम व्यवस्था को लक्ष्य बनाकर सुखी समृद्ध व्यक्ति श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सुखी समृद्ध परिवार हरि हर परिवार, सुखी समृद्ध गांव डुमरमूढा और चेतना विकास मूल्य शिक्षा संचालित अभिभावक विद्यालय डूमरमूढा सरकारी स्कूल आकर ,सादर स्पर्श कर,गले लगाकर शिक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को अंतिम विदाई दिये,श्री कोकडिया ने बताया कि शिक्षक श्री सुरेन्द्र गुप्ता जी अपने वेतन के अंशदान से मानव जागृति सेवा संस्थान और श्रीराम मंदिर अपने गांव में बनवाए,चार पीढ़ियां अभी भी एक साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं,१००वर्षीय पिता जी स्वस्थ हैं,अपना सारा काम खुद से कर लेते हैं, अपने वेतन का सारा धन राशि, स्कूल, परिवार, गांव और मानव समाज के समर्पित करने वाले श्री सुरेन्द्र गुप्ता से प्रभावित होकर शिक्षक श्री हिमाचल पटेल,श्री मधुराम पटेल,श्री दधिराम ने अभ्युदय संस्थान अछोटी दुर्ग से एक वर्षीय जीवन विद्या अध्ययन किए, गांव के ९००से अधिक लोगों को जीवन विद्या अध्ययन कराने के लिए अपने वेतन के पैसे से शिविर आयोजित करायें, निशुल्क भोजन कराये, जीवन विद्या ज्ञान से परिचित कराये,जिसका प्रबोधन मानवीय शिक्षा शोध केंद्र तेंदुवाही के संचालक शिक्षक श्री गेंदलाल कोकडिया ने किया, भारतीय संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा का सम्मान करते हुए विदाई समारोह के समापन के पूर्व शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने घर-घर जाकर गांव के प्रत्येक परिवार से विदाई लिया, गांव के १०००से अधिक बच्चों, अभिभावकों, ग्रामिणों ने २०साल तक डुमरमूढा सरकारी स्कूल के लिए समर्पित शिक्षक का चरण स्पर्श कर,गले लगाकर,श्रीफल,साल, धोती, कुर्ता, पैजामा, पैसा, फूलमाला, मिठाई खिलाकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त किए, कार्य
क्रम में मानवीय शिक्षा शोध केंद्र तेंदुवाही के सदस्य श्री नानुराम पटेल समाज सेवी कसीहीबाहरा झलप, डाक्टर लोकेश कुमार साहू समाज सेवी महासमुंद,श्री हेमन्त कुमार देवांगन शिक्षक अभिभावक विद्यालय कोकड़ी सरकारी स्कूल श्री जन्मजय नायक शिक्षक सरायपाली, संचालक जय हिन्द हास्टल, वंदेमातरम स्कूल के अलावा श्री शुक्लांबर पटेल गुरुजी जतरी, श्रीमती चंद्र कला बाबुलाल नायक पुसल्दा, शिक्षिका श्रीमती उर्मिला मंगल सिदार बुलाकी, शिक्षक श्री हिमाचल पटेल जी धरमजयगढ़, शिक्षक श्री मधुराम पटेल, श्री दिनेश पटेल शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच और जनप्रतिनिधियों समेत शिक्षक अशोक कुमार यादव, शिक्षक श्री दधिराम गुप्ता, संकुल समन्वयक श्री मुरलीधर,श्री चूड़ामणि सिदार, शिक्षक श्री नित्यानंद डड़सेना,गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक, कृष्ण प्रणायामी संस्था,रागेश्वर के अलावा अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे,
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन