Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अगस्त महीने में दोस्तों या पाटनर के साथ घूमने का हे प्लान तो ये tourist destination हैं बेस्ट

admin

Fri, Jul 30, 2021
अगस्त महीने में दोस्तों या पाटनर के साथ घूमने का हे प्लान तो ये tourist destination हैं बेस्ट

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, ओर आपको हरियाली पसंद हे तो आप कुछ-कुछ समय बाद अपने काम से समय निकालकर घूमने का प्लान जरूर बनाते होंगे? कभी अपने दोस्तों संग तो कभी अपने पार्टनर संग, आप भारत में स्थित किसी न किसी अच्छी जगह पर घूमने जाते होंगे। भारत में कई ऐसे tourist destination हैं, जहां हर साल काफी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर ही लौटते हैं। वहीं, कई ऐसी जगह भी हैं, जहां पर अगर आप अगस्त के महीने में जाते हैं, तो आपका ये ट्रिप सबसे बेस्ट हो सकता है। अगर आप एक बार इन जगहों पर घूमने जाते है, तो हो सकता है कि आपका यहां जाने का बार-बार मन करें क्योंकि ये जगह इतनी खूबसूरत जो हैं। तो चलिए आपको अगस्त के महीने में घूमने वाली उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने दोस्तों और पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं।

पहलगाम (जम्मू-कश्मीर)

पहलगाम (जम्मू-कश्मीर)जम्मू-कश्मीर का नाम आते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हर साल यहां काफी पर्यटक घूमने जाते हैं। यहीं एक जगह है पहलगाम, जो एक शानदार tourist destination है। अगस्त के महीने में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यहां आप, बीटा घाटी, तुलियन झील और बैसारन हिल्स जैसी जगहों पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर संग खूब एंजॉय कर सकते हैं।

मॉलिंनॉन्ग (मेघालय)

मॉलिंनॉन्ग (मेघालय)शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मॉलिंनॉन्ग एक छोटा सा गांव है। वैसे तो यहां काफी जगह घूमने के लिए है, लेकिन अगस्त के महीने में मॉलिंनॉन्ग घूमने का अपना मजा है। यहां आप डावकी नदी किनारे समय गुजार सकते हैं, स्काई व्यू जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं, और साथ ही मॉलिंनॉन्ग जलप्रपात का लुत्फ भी आप यहां उठा सकते हैं।इस गांव को एशिया का सबसे साफ गांव होने का तमगा हासिल है।

कौसानी (उत्तराखंड)

कौसानी (उत्तराखंड)उत्तराखंड की वादियों में बसी ये जगह हर किसी का दिल जीत लेती है।इस गांव को मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जग हे। कौसानी एक छोटा सा गांव है, जहां की सुंदरता देखते ही बनती है। हरे-भरे मैदान, ऊंची-ऊंची हिमालय की चोटियां और देवदार के पेड़ यहां की शोभा बढ़ाते हैं। यहां घूमने के लिए कौसानी टी एस्टेट, ग्वालदम और रुद्रधारी फॉल्स जैसी कई जगह हैं।

पंचगनी (महाराष्ट्र)

पंचगनी (महाराष्ट्र)पंचगनी महाराष्ट्र में स्थित है, और यहां हर साल काफी सैलानी पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए कई अच्छी जगह हैं, जिनमें सिडनी प्वाइंट, कास पठार, भीलर फॉल्स, टेबल लैंड, राजपुरी गुफाएं, केट्स प्वाइंट और पारसी प्वाइंट जैसी खूबसूरत जगह शामिल हैं। इनके अलावा आप यहां अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं, यहां कई दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं और साथ ही यहां आप ट्रैकिंग के भी मजे ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Dubai Golden Visa:- गोल्डन वीजा क्या है, जानिए अगर किसी भारतीय के पास है ये वीजा तो इसका क्या मतलब है?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन