Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अब दुनिया मे चार नही पांच महासागर हैं,जाने दक्षिण महासागर के बारे में सब कुछ

admin

Sat, Jun 12, 2021
अब दुनिया मे चार नही पांच महासागर हैं,जाने दक्षिण महासागर के बारे में सब कुछ

पृथ्वी का 71 फीसदी हिस्सा पानी से डूब हुआ है और 71 फीसदी पानी ही महासागर हैं जिनको उनके क्षेत्र के हिसाब से अलग अलग नाम दिए गए है।अब अभी तक तो सबको मालूम था कि दुनिया मे चार महासागर है:प्रशांत,हिन्द,अटलांटिक और आर्कटिक।लेकिन अब ये तथ्य पुराना हो चुका है और आप भी महासागरों को लेके अपने आप को अपडेट करें और अपनी चार महासागरों की सूची में पांचवे महासागर यानि दक्षिण महासगार को भी जोड़ लें।

दरअसल अब दुनिया मे चार नही पांच महासागर है।सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन सच यही है।आपको बता दें कि विश्व महासागर दिवस World Ocean Day हर वर्ष 8 जून को मनाया जाता है और इस वर्ष World Ocean Day के दिन दुनिया को पांचवा महासागर मिल गया जिसका नाम है दक्षिण महासागर।दक्षिण महासागर(Southern Ocean) का ऐलान 8 जून 2021 को नेशनल जियोग्राफी सोसाइटी(National Geography Society) द्वारा किया गया।

जाने दक्षिण महासागर के बारे में सब कुछ

दक्षिण महासागर कोई अलग से प्रकट नही हुआ बल्कि नेशनल जियोग्राफी सोसाइटी ने अंटार्कटिका(Antarctica) के आसपास के पानी को ही दक्षिण महासागर का नाम दे दिया।सीधे शब्दों में कहें तो अंटार्कटिका महाद्वीप के चारो ओर जो पानी का क्षेत्र है वही है दुनिया का पांचवा महासागर।दक्षिण महासागर का क्षेत्र एक वृत्त की तरह पूरे अंटार्टिका महाद्वीप को घेरे हुए है।

इसकी सीमा पहले से मौजूद चार में से तीन महासागरों के साथ मिलती है और ये तीन हैं--हिन्द,प्रशांत व अटलांटिक।दक्षिण महासागर की अलग पहचान का दूसरा कारण है यहां का मरीन इकोसिस्टम जी की बाकी सभी महासागरों से अलग है।इसका दूसरा नाम अंटार्कटिक महाद्वीप के नाम पे है यानी इसको अंटार्कटिक महासागर भी कहा जाता है।यह आर्कटिक महासागर के बाद दूसरा सबसे छोटा महासागर है।प्रकृति हर समय अपना रूप बदल रहे हे।

Read Also

18+ की सम्पूर्ण आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला गाँव बना वेयान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन