Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Bhai Dooj 2022 : जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त, अनुष्ठान विधि और इसके पीछे की मान्यता

admin

Wed, Oct 26, 2022
Bhai Dooj 2022 : जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त, अनुष्ठान विधि और इसके पीछे की मान्यता

भाई दूज (Bhai Dooj 2022) का पावन त्योहार इस साल दो दिन पड़ने की बात बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 26, 27 को (Bhai Dooj 2022 date) भी रहेगी.

जो की 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शुरू होगी गुरुवार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर खत्म होगी. भाई दूज अपराहन (Bhai Dooj 2022 timing) का समय दोपहर 01:12 बजे से दोपहर 03:27 बजे तक यानी 2 घंटे 14 मिनट के लिए रहेगा. साथ ही हम आपको अनुष्ठान की विधि इसके पीछे की कहानी बताने वाले हैं. जिससे ज्यादातर लोग अंजान होते हैं.

भाई दूज 2022 अनुष्ठान
भाई दूज (Bhai Dooj 2022 anushthan vidhi) के शुभ दिन भाई-बहन जल्दी उठें स्नान कर तैयार हो जाएं. फिर पूजा की सामग्रियों को इकट्ठा कर लें. तेल का दीपक जलाएं दक्षिण दिशा की ओर कर रख दें. अब बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक अक्षत लगाएं. जिसके बाद भगवान से भाइयों के लंबे सुखी जीवन की प्रार्थना करें. भाई दूज पर भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं.

भाई दूज 2022 कहानी
एक बार मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यामी से मिलने गए. उसने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाया तरह-तरह के व्यंजन खिलाए. इतने स्नेह प्रेम से प्रभावित होकर यमराज ने अपनी बहन से वरदान मांगने के लिए कहा. जिस पर उसने हर साल अपने भाई के उसके पास आने की कामना की. ये सुनकर यमराज ने अपनी बहन यामी को वरदान दे दिया. जिसके बाद से माना जाता है कि अगर कोई भी बहन अपने भाई का तिलक करती हैं अनुष्ठान करती हैं, तो मृत्यु का डर नहीं रहता. देश के दक्षिणी भाग में इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है.

इसके अलावा एक मान्यता (Bhai Dooj 2022 story) यह भी है कि भगवान श्रीकृष्ण जब नरकासुर राक्षस का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के पास गए, तो उन्होंने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया. तभी से यह दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें।

Diwali Laxmi Ganesh pujan vidhi & Muhurat 2022 केवल 1 घंटा 23 मिनट है लक्ष्मी पूजा की अवधि, जानें लक्ष्मी पूजन की संपूर्ण विधि

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन