Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: DRDO का Exoskeleton बनेगा भारतीय सैनिकों का अभेद्य रक्षा कवच,भारतीय सैनिक बनेंगे Super Warrior

admin

Mon, Jun 7, 2021
DRDO का Exoskeleton बनेगा भारतीय सैनिकों का अभेद्य रक्षा कवच,भारतीय सैनिक बनेंगे Super Warrior

DRDO भारत की रक्षा जरूरतों व भारतीय सैनिकों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात लगा रहता है।चाहे भारत को अपनी सुरक्षा के लिए कोई भी हथियार की जरूरत हो या भारत के वीर जवानों को मजबूत व सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा उपकरण की जरूरत हो DRDO जल्द से जल्द उसे पूरा करता है।इसी कड़ी में DRDO ने भारत के वीर जवानों ने के लिए एक ऐसा अभेद्य रक्षा कवच बनाया है कि जिससे भारत के वीर जवान सुपर योद्धा(super warrior) बन जाएंगे।

आपको पता होगा कि भारतीय सेना विश्व की सबसे ऊंची व सबसे कठिन युद्धभूमि सियाचिन पे तैनात है।इसके साथ ही भारतीय सेना और भी ऊंची व दुर्गम पहाड़ियों पे तैनात है जहाँ  हाड़ कपानें वाली सर्दी पड़ती है और रास्ते अति दुर्गम होते हैं ऐसे में हमारे वीर जवानों के लिए यह रक्षा कवच बहुत फ़ायदेमंत साबित होगा।इससे हमारे सैनिकों की बहुत हद तक शक्ति बढ़ जाएगी साथ ही यह हमारे सैनिकों की सहन-शक्ति को और बढ़ देगा।

क्या होते है Exoskeletons?

Exoskeletons नए पीढ़ी के युद्ध(next-generation warfare) के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे।दुनिया भर के कई देश Exoskeletons पे काम कर रहें है फिर चाहे अमेरिका हो या फिर रूस,फ्रांस व चीन।भारत भी किसी भी क्षेत्र में नई और उन्नत तकनीक हासिल करने में पीछे नही रहना चाहते और बात जब रक्षा से जुड़ी हुई हो तब तो बिल्कुल भी नही।भारत का DRDO इसपे बहुत गंभीरता से कम कर रहा है और जल्द ही हमे भारत का भी एक Exoskeleton देखने को मिलेगा।

Exoskeleton एक प्रकार का बॉडी आर्मर(body armour) या सरल भाषा मे कहें तो शरीर के लिए ढांचा होता है जिसे कपड़े की तरह ही ऊपर से शरीर मे पहना जाता है और यह आपके शरीर की रक्षा करता है साथ ही आज के Exoskeletons नई और उन्नत तकनीक से लैस होते है और ये इंसान के बिना भी कम कर सकते है।ये AI(Artificial Intelligence) के माध्यम से मानव को होने वाले खतरों के बार मे बतातें हैं और अपने आप ही मानव को उस खतरे से दूर ले जाते हैं।उससे मनुष्य की काम करने की क्षमता में वृद्धि होती है साथ ही उसकी कुशलता में भी वृद्धि देखने को मिलती है।इससे इंसान की सहन शक्ति बढ़ जाती है और ये आपको एक आम इंसान से कहीं ज्यादा ताकतवर बना देता है।

Read Also-

चीन ने बनाया कृत्रिम सूरज,16 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक है तापमान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन