Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Holika Dahan Shubh Muhurat 2022-जानिए होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त।

admin

Mon, Mar 14, 2022
Holika Dahan Shubh Muhurat 2022-जानिए होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त।

Holika Dahan Shubh Muhurat 2022 : इस साल होलिका दहन गुरुवार 17 मार्च को है।

इस बार होलिका दहन के समय को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसा भद्रा के कारण हुआ है। अब इस वजह से हर कोई अलग-अलग मुहूर्त बता रहा है। ऐसे में आम लोगों के लिए असमंजस की स्थिति है। कौन सा मुहूर्त सही है और कौन सा नहीं, यह तय करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं होलिका दहन के शुभ मुहूर्त और भाद्र में वर्जित कार्य के बारे में।

होलिका दहन कब करते हैं

फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में भाद्र मुक्त मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। यदि प्रदोष काल के दौरान भद्रा हो तो भद्रा समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि भद्रा को अशुभ माना जाता है। इसमें किया गया कार्य शुभ नहीं देता और अनेक दोष भी उत्पन्न करता है। (Holika Dahan 2022 Muhurat)

होलिका दहन 2022 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 17 मार्च, 13 बजकर 29 मिनट से यानी दोपहर 01:29 बजे
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 18 मार्च, दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर
भद्रा का प्रारंभ: 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से
भद्रा का समापन: 17 मार्च को देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर
होलिका दहन का शुभ समय: 17 मार्च को रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद से

भद्रा पूंछ और मुख दोनों ही अमंगलकारी

कुछ लोगों का मानना है कि भद्रा की पूंछ में होलिका दहन कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। भद्रा का पूरा समय (पूंछ या मुख) ही अशुभ और अमंगल करने वाला माना गया है। (Holika Dahan 2022 Muhurat)

भद्रा में वर्जित कार्य

यदि आप भद्रा के समय में गृह प्रवेश, बिजनेस, यात्रा, खेती या कोई भी मांगलिक कार्य करते हैं, तो तुम उसमें विघ्न-बाधा आता है। वह कार्य पूर्ण फल देने वाला नहीं होता है।

यह भी पढ़ें।

Mp में शराब बंदी पर लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के उग्र तेवर, भोपाल में शराब दुकान पर पत्थर फेंककर की तोड़फोड़।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन