Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: 60 सेकंड में पता चल जाएगा कि आपकी ID पर कितने सिम चल रहे हैं? ये है पूरा प्रॉसेस

admin

Sat, Jan 6, 2024

स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही सिम कार्ड से होने वाले फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी मुसीबत में न फंसे इसके लिए यह जानना भी बेहद जरूरी है कि आपके नाम कितने सिम एक्टिवेट हैं।

समय समय पर आपको इसकी जानकारी लेते रहना जरूरी है।

किसी व्यक्ति के नाम कितने सिम चल रहे हैं पहले यह पता करना मुश्किल था लेकिन अब इसे बेहद आसानी से पता किया जा सकता है। आप सिर्फ 60 सेकंड यानी एक मिनट में भी जान सकते हैं कि कहीं आपके नाम कोई फर्जी सिम तो एक्टिवेट नहीं है।

कोई स्कैमर या फिर दूसरा व्यक्ति आपके नाम से नाम से सिम तो यूज नहीं कर रहा इसे जानने के लिए सरकार ने संचार सारथी पोर्टल लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप कुछ सेकंड में पता कर पाएंगे कि आपके नाम पर कितनी सिम एक्टिवेट हैं। इतना ही नहीं आप इसी पोर्टल के मदद से किसी अननोन सिम को बंद भी करा सकते हैं। आइए आपको इसका पूरा प्रॉसेस बताते हैं।

इस तरह से करें पता

  1. सबसे पहले आपको tafcop.sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. न्यू पेज ओपन होने पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ेगा।
  3. अब पेज पर कैप्चा कोड को फिल करना होगा।
  4. अब आपके नंबर पर ओटीपी सेंड किया जाएगा। इसे फिल करके आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
  5. अब नया पेज आने पर आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी कि आपकी आईडी पर कौन कौन से नंबर एक्टिवेट हैं।
  6. अगर आपको कोई ऐसा नंबर है नजर आता है जो आपका नहीं है तो आप इसके खिलाफ यहीं से रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे बंद करा सकते हैं।

Read more - 100 अरब डॉलर कमाने वाली बनी पहली महिला… मशहूर ब्रांड की मालकिन से मिलिए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन