Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: इस सरकारी स्कीम में 6 हजार रुपये निवेश करके बिटिया का भविष्य करें सुरक्षित, गारंटीड मिलेंगे 19.52 लाख

admin

Sun, Dec 24, 2023

अगर आपके घर में छोटी बेटी है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अगर आप अपनी बिटिया के नाम पर किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित को जिसकी मदद से आप मात्र 6 हजार रुपये का निवेश करके 19.52 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाना है। इस अकाउंट को खुलवाने के बाद आपको हर महीने 6 हजार रुपये की बचत करके सालाना आधार पर 72 हजार रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है।

वर्तमान ब्याज दर के आधार पर अगर कैलकुलेट करें, तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 19,52,740 रुपये होंगे। 15 सालों की निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 10,80,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है।

वहीं आपकी इन्वेस्टमेंट पर कुल 8,72,740 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। ऐसे में कुल मैच्योरिटी वैल्यू 19,52,740 रुपये होगी। इन पैसों के इस्तेमाल से आप अपनी बिटिया की शादी करा सकते हैं।

इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया को उच्च शिक्षा दिलाने में भी कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश किया गया आपका पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। 15 सालों के बाद भी आप 5-5 सालों के लिए निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं।

Read more - धारा 370 पर सर्वोच्च फैसले के बाद बौखलाए आंतकी, क्या जम्मू कश्मीर में फिर लौट आया टारगेट किलिंग का दौर?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन