Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Uttarakhand: चारधाम के 200 मीटर परिधि में मोबाइल बैन

admin

Fri, May 17, 2024
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करन के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या देखने को मिल रही है, जो सरकार व प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि श्रद्धालु अब चारों धामों के मंदिर परिसर के 200 मीटर की परिधि में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा पंजीकरण के बगैर कोई भी श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकेंगे। दरअसल, उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। ऐसे में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालु धामों में दर्शन को पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। मुख्य सचिव ने बताया कि चारों धामों के मंदिर परिसर के 200 मीटर की परिधि में कोई भी श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेगा। ताकि मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके और दर्शन को सुगम बनाया जाए। बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी चारधाम के दर्शन नहीं उत्तराखंड शासन ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी ओर से सभी श्रद्धालुओं को अवगत करा दिया जाए कि बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी चारधाम के दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। चेक पोस्ट पर पकड़े जाने पर उन्हें वहीं रोक दिया जाएगा, आगे नहीं जाने दिया जाएगा। व्यवस्थित व सुगम चारधाम यात्रा संचालन में यात्री नियमों का पालन करें।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन