Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: SBI ATM Franchise: SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने कमा सकते हैं 70 हजार से ज्यादा

admin

Mon, Aug 2, 2021
SBI ATM Franchise: SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने कमा सकते हैं 70 हजार से ज्यादा

SBI ATM Franchise :यदि आप state bank of india के एटीएम (Sbi ATM) की फ्रेंचाइजी लेकर मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

अगर आप भी पैसे कमाने के लिए कोई बिजनेस देख रहे हैं तो आज हम आपको बंपर मुनाफे वाले बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने करीब 60 से 70 हजार रुपये तक कमा सकते हैं. आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम (SBI ATM) की फ्रेंचाइजी लेकर मोटी कमाई कर सकते हैं. साथ ही अगर आपके घर के पास एटीएम मशीन होगी तो आपको कैश निकालने के लिए बैंक में लाइन में नहीं लगना होगा.

बता दें एटीएम लगाने वाली कंपनियां अलग होती है. कभी भी बैंक अपने एटीएम अपने आप नहीं लगाता है. बैंक की ओर से कुछ कंपनियों को एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट दे दिया जाता है जो जगह-जगह एटीएम लगवाने का काम करती हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

SBI ATM फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी शर्तें-
>> आपके पास 50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए.
>> दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए.
>> यह स्‍पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह होना चाहिए.
>> 24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन
>> इस एटीएम से प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए.
>> ATM की जगह में कंक्रीट की छत होनी चाहिए.
>> वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट चाहिए.

डॉक्युमेंट लिस्ट
1. आईडी प्रूफ - Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
2. एड्रेस प्रूफ - राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
3. बैंक अकाउंट और पासबुक
4. फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर
5. अन्य डॉक्युमेंट्स
6. जीएसटी नंबर
7. फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स

कैसे कर सकते हैं एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन (How To Apply For SBI ATM Franchise)
एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी कुछ कंपनियां देती है. आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें एटीएम लगाने वाली कंपनियां अलग होती है. इंडिया में मुख्य रुप से एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है. इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लॉगिन करके अपने एटीएम के लिए आवेदन कर सकते है.

ऑफिशियल वेबसाइट
Tata Indicash - www.indicash.co.in
Muthoot ATM - www.muthootatm.com/suggest-atm.html
India One ATM - india1atm.in/rent-your-space

कितना करना होता है निवेश
टाटा इंडिकैश इनमें सबसे बड़ी और पुरानी कंपनी है. यह 2 लाख के सिक्यॉरिटी डिपॉजिट पर फ्रेंचाइजी देती है जो रिफंडेबल है. इसके अलावा 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में जमा करने होंगे. इस तरह कुल निवश 5 लाख रुपये का होता है.

यह भी पढ़ें

मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज के तहत लॉन्च किए तीन फोन: जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन