Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: sixth sense: जिन लोगों की हथेली पर होते हैं ये खास निशान, उन्हें अच्छी-बुरी घटनाओं का हो जाता है आभास

admin

Fri, Aug 27, 2021
sixth sense: जिन लोगों की हथेली पर होते हैं ये खास निशान, उन्हें अच्छी-बुरी घटनाओं का हो जाता है आभास

sixth sense क्या है और कौन से ऐसे निशान होते है जो हस्तरेखा ज्योतिष (Palmistry) के अनुसार, हथेली के कुछ ऐसे निशान बताए गए हैं, जो ऐसी अद्भुत शक्ति वाले लोगों की हथेलियों में ही होते हैं। ये निशान त्रिभुज और चतुर्भुज की तरह दिखाई देते हैं।

आगे जानिए, हथेली में किन स्थानों पर बने क्रॉस, त्रिभुज या चतुर्भुज के निशान व्यक्ति को पूर्वाभास की शक्ति दिलाते हैं.

1. हथेली के शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चर्तुभुज का चिह्न बना हो, तो व्यक्ति को पूर्वाभास होता है।
2. यदि किसी व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चर्तुभुज बना हुआ दिखाई देता है, तो ऐसे इंसान को भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत दिखाई देते हैं।
3. जिन लोगों की हथेली का शनि पर्वत पुष्ट हो एवं सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए, तो ऐसे लोगों को भी आने वाले समय का पूर्वाभास हो जाता है।
4. यदि हथेली के चंद्र पर्वत यानी अंगूठे के दूसरी ओर हथेली के अंतिम भाग पर त्रिभुज या चतुर्भुज का निशान हो, तो व्यक्ति को पूर्वाभास होता है।
5. यदि किसी व्यक्ति के हाथों में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के नीचे वाले पर्वत पर क्रॉस का निशान हो एवं मस्तिष्क रेखा भी साफ-सुथरी हो, तो व्यक्ति को पूर्वाभास होता है।
6. जिन लोगों के हाथों में ऐसे निशान होते हैं, उनके पास विशेष शक्ति होती है। इस शक्ति से उन्हें पूर्वाभास होने लगता है। कई बार ग्रहों की स्थिति बदलने के बाद ये निशान मिट भी जाते हैं। तब ये शक्तियां भी असर दिखाना बंद कर देती हैं।

क्या होती है sixth sense?
हमारे शरीर में पांच इंद्रियां होती हैं, जो दिखाई देती हैं। ये पांच इंद्रियां हैं आंख, कान, नाक, जीभ और त्वचा। इन पांच इंद्रियों की मदद से हम देखते हैं, सुनते हैं, गंध महसूस करते हैं, स्वाद लेते हैं और स्पर्श महसूस करते हैं। पांच इंद्रियों के अतिरिक्त एक इंद्रिय और बताई गई है, जिसे छठी इंद्रिय कहा जाता है। यह दिखाई नहीं देती है। छठी इंद्रिय सभी लोगों की एक्टिव नहीं रहती है। कुछ लोगों में यह जन्म से ही एक्टिव रहती है, जबकि कुछ लोग विशेष साधना से छठी इंद्रिय को जाग्रत कर लेते हैं। प्राचीन समय में काफी लोगों को छठी इंद्रिय की मदद से पूर्वाभास होता था। आज ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनका सिक्स्थ सेंस काम करता है।

यह भी पढ़ें

Janmashtami Lord Krishna Mantra: भगवान श्री कृष्ण के ये मंत्र कर देंगे आपकी बेड़ा पार, मिलेगा खास कृपा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन