Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बिजली कंपनी द्वारा आायोजित शिविरों में सुनी गई 148 शिकायतें

admin

Tue, Dec 24, 2024

सागर/म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सागर वृृत्त के अंतर्गत वितरण केन्द्र एवं जोन स्तर पर 24 दिसंबर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई शिविरों में कुल 148 शिकायतें आई जिनमे से 131 का मौके पर शिविरों मे समाधान किया गया।
अधीक्षण अभियंता डी.एन.चौकीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर संभाग के अन्तर्गत चार जोनो एवं वितरण केन्द्र स्तर पर विद्युत उपभोक्ताओ के गलत मीटर रीडिंग, मीटर बंद, अधिक बिल एवं रीडिंग नही लिये जाने संबंधी शिकायतो को सुनने एवं उपभोक्ताओ की समस्याओ के समाधान और निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाते है। सागर वृत्त के अनुभाग अधिकारी डी.पी. प्रजापति ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह कुल 148 शिकायतें आई जिनमे से 131 का मौके पर ही शिविरों मे ही समाधान किया गया, बकाया 17 शिकायतो का समयावधि मे निराकरण किया जावेगा । नगर संभाग के अंतर्गत 04 जोनो मे आई 43 शिकायतो मे से 27 का मौके पर ही समाधान किया गया बची 16 का निर्धारित समयावधि मे निराकरण किया जावेगा। संचा./संधा. संभाग सागर ग्रामीण के अंतर्गत 25 मे से 25, रहली के अंतर्गत 22 मे से 22, बीना 16 मे से 16 का मौके पर समाधान किया गया। खुरई संभाग के अंतर्गत 19 मे 18 का समाधान केवल 1 बाकी एवं बंडा संभाग के अंतर्गत 23 मे से 23 शिकायतो का शिविरों में मौके पर ही समाधान कर निपटारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन