Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: गेट परीक्षा में अनुराग ने हासिल किया पहली रैंक बीएचयू के माईनिंग ब्रांच में अध्ययनरत है चितरंगी के अनुराग पाठक

admin

Mon, Mar 18, 2024
सिंगरौली 17 मार्च। होनहार विरवान के होत चिकने पात, इस कहावत को चितरंगी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के एक छोटे से गांव मानिकपुर अनुराग पाठक ने चरितार्थ कर दिया है। गेट का परीक्षा परिणाम 16 मार्च की देर शाम घोषित हुआ। जिसमें अनुराग पाठक ने बीएचयू के माईनिंग ब्रांच से पूरे देश में पहली रैंक हासिल कर पूरे चितरंगी ब्लॉक का नाम रोशन करते हुये परिवार को गौरवान्वित किया है। दरअसल अनुराग पाठक पिता स्व. नीलकण्ठ पाठक चितरंगी ब्लॉक के ग्राम मानिकपुर के मूलत: निवासी हैं। कक्षा 10वीं एवं 12वीं जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट से पास कर हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में स्नातक अध्ययन शुरू किया। जहां फरवरी महीने में गेट की परीक्षा आयोजित हुई। जिसका परीक्षा परिणाम 16 मार्च की देर शाम घोषित हुआ। इस घोषित परीक्षा परिणाम में अनुराग पाठक ने माईनिंग इंजी.ब्रांच में देश में पहला रैंक माकर््स 58.33 प्रतिशत हासिल किया है। गेट स्कोर 996 है। अनुराग पाठक ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मॉ, बाई, बहन एवं परिवाजनों के साथ-साथ बीएचयू वाराणासी के प्राध्यापकों, मित्रों एवं ऑनलाईन फैकल्टी को दिया है। उन्होंने नवभारत को बताया है कि आगे पीएसयू की तैयारी करनी है। यही अगला लक्ष्य है। परिवारजनों ने मेरा हमेशा हौसला बढ़ाया है। उसी का परिणाम सामने है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन