Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भाजपा सागर शहर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं सागर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा

admin

Wed, Jan 15, 2025

सागर/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल मंगलवार रात किए गए पार्टी के जिलाध्यक्षों की घोषणा में सागर में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सागर जिले में पहली बार पार्टी ने दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी को सागर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा को सागर ग्रामीण से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद बीजेपी समर्थक श्याम तिवारी के घर पहुंचे और आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।

पहली बार दो जिलाध्यक्ष
दरअसल, सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर पार्टी में गुटबाजी चल रही थी। जिले के सीनियर नेताओं के बीच आपसी खींचतान चली आ रही थी। जिला अध्यक्ष को लेकर सबके अपने अपने नाम थे, इसी आपसी खींचतान को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने जिले में दो जिला अध्यक्ष बनाने का दाव खेला है। सागर जिले को लोकसभा क्षेत्र के आधार पर दो भागों में बांटा गया है।

सागर जिले में दो लोकसभा क्षेत्र लगते हैं। जिले की रहली, बंडा और देवरी विधानसभा दमोह लोकसभा क्षेत्र में आती है। वहीं सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी पांच विधानसभा क्षेत्र सागर लोकसभा सीट में शामिल हैं। इसी फार्मूले के तहत पार्टी ने दमोह लोकसभा सीट की विधानसभा रहली, बंडा और देवरी के लिए अलग कर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। जबकि सागर लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं के लिए शहर भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विद्यार्थी परिषद से सक्रिय है श्याम
नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम तिवारी वर्ष 1993 से 2003 तक विद्यार्थी परिषद से राजनीति में सक्रिय हुए। परिषद में वह नगर संयोजक, जिला संजोयक, विभाग प्रमुख आदि पदों पर रह चुके है। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता बनकर कार्य शुरू किया। वर्ष 2005 से 2010 तक दो बार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे फिर भाजपा में महामंत्री रहे। श्याम तिवारी 2015 से 2019 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे। वर्तमान में वह भाजपा जिला महामंत्री के पद पर हैं। इन्होंने एमए, एलएलबी की पढ़ाई की है। वहीं नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन