Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: दीपावली के त्यौहार पर मिट्टी के दिये को जलायें: कलेक्टर

admin

Sat, Oct 26, 2024

दीपावली पूजन सामग्री विक्रय करने वालों से वसूली न की जाए: कलेक्टर

सागर । कलेक्टर संदीप जी.आर. ने दीपावली के त्यौहारी सीजन में पर्यावरण हितैषी पहल करते हुए मिट्टी के दियों के प्रयोग पर जोर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, नगरपालिका निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त तहसीलदार, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पनपद पंचायत एवं समस्त मुख्य नगरपालिका/परिषद अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया है।
आदेशानुसार दीपावली के त्यौहार के दौरान जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हार समुदाय के व्यक्तियों द्वारा मिट्टी के दीपक बनाये जाते है तथा इन्हें बाजारों में त्यौहार पर विक्रय हेतु लाया जाता है। अतः दीपावली के त्यौहार के दौरान मिट्टी के दीपकों की बिकी को बढ़ावा दिये जाने हेतु आदेशित किया गया है कि दीपकों की विक्री हेतु बाजार में आने वाले ग्रामीणों/कुम्हार समुदाय के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावें तथा नगरीय निकाय/ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जावें, साथ ही मिट्टी के दीपकों के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जावे। उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिशचित किया जावें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन