Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला स्तरीय कार्यशाला कल 23 को,संगठन पर्व की रूपरेखा पर होगा चिंतन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यशाला स्थल के तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा सदस्यता अभियान के लिए जिला टोली का गठन श्याम तिवारी प्रभारी,वृंदावन अहिरवार,चैन सिंह ठाकुर,मनीष गुरु सहप्रभारी

admin

Thu, Aug 22, 2024

सागर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान"संगठन पर्व"के पूर्व प्रदेश स्तरीय कार्यशाला उपरांत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 23 अगस्त को होटल रॉयल पैलेस में किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के निमित्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।सदस्यता अभियान के निमित्त जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिला स्तरीय टोली का गठन किया है जिसमें जिला महामंत्री श्याम तिवारी को प्रभारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं चैन सिंह ठाकुर,मनीष गुरु को सह प्रभारी बनाया है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यशाला में जिला कोर ग्रुप,जिला पदाधिकारी,सदस्यता टोली,सांसद,विधायक,महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं सदस्य,नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पूर्व सांसद विधायक नगर निगम पार्षद,जनपद अध्यक्ष–उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष महामंत्री,मोर्चा जिला। पदाधिकारी,प्रकोष्ठों/विभाग जिला सहसंयोजक,मीडिया,सोशल मीडिया,आई टी विभाग जिला टोली, के सदस्य आपेक्षित रहेंगे।कार्यशाला 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से होटल रॉयल पैलेस में आयोजित की जाएगी कार्यशाला में संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यशाला की तैयारियों के संदर्भ में धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में बैठक कर कार्यशाला लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,चैन सिंह ठाकुर,जगन्नाथ गुरैया,रामेश्वर नामदेव,देवेंद्र कटारे,मनीष गुरु,निकेश गुप्ता,श्रीकांत जैन अंशुल परिहार,यश अग्रवाल,अंशुल हर्षे, सुमित यादव उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन