Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

admin

Tue, May 28, 2024
सागरI जिला चिकित्सालय तिली में मरीजों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करें एवं जिला चिकित्सालय में पूरे समय डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। गुणवत्ता की गारंटी के तहत होने वाली निरीक्षण की सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूरी करें। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक आर्य ने जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक में संबंधित को दिए। कलेक्टर दीपक आर्य ने बैठक में निर्देश दिए कि जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से जिला चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं जिला चिकित्सालय में आने वाले पीड़ितों एवं उनके परिजनों को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। कलेक्टर आर्य की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय सागर की रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिविल सर्जन के द्वारा बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया गया एवं एजेण्डानुसार प्रत्येक बिदुं पर चर्चा की गई। आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिला चिकित्सालय में विभिन्न आवश्यक सामग्री क्रय करने एवं अन्य आवश्यक कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा. ममता तिमोरी, सिविल सर्जन डा. आर. एस. जंयत, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, एस.डी.ओ.पी.डब्ल्यू.डी चौरसिया, आर.एम.ओ.डा. अभिषेक ठाकुर, डा. जितेन्द्र सराफ, डा. ललिता पाटिल स्त्री रोग विशे., डा. अजीत शर्मा सहायक प्रबंधक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन