Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: उद्यानिकी विभाग द्वारा उर्ती में महिलाओ को नर्सरी तैयार करने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

admin

Fri, May 31, 2024
सिंगरौली 30 मई 2024/सहायक संचालक उद्यानिकी एच.एन निमोरिया ने बताया कि बैढ़न विकास खण्ड के ग्राम पंचायत उर्ती में में मनरेगा योजनान्तर्गत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के द्वारा सर्वेश्वरी महिला स्व सहायता समूह उर्ती के माध्यम से नर्सरी का कार्य संचालित है। सर्वेश्वरी महिला स्व सहायता समूह की 20 महिलाओं एवं ग्राम की महिलाओं द्वारा फलदार पौधो की नर्सरी तैयार करने के लिए महिलाओं द्वारा पॉलिथीन थैलियों की भराई की जा रही है। ग्राम की महिलाओं को आत्म निभर्र बनाने के लिए महिलाओं को विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण देकर नर्सरी का कार्य कराया जा रहा है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि नर्सरी में मुनगा की 5000 पॉलिथीन थैलियों में बीजो की बुवाई की जा रही है। तथा फलदार पौधे जिसमें आम, अमरूद, नीबू एवं अन्य फलदार पौधो की बीजो बुवाई के लिए थैलिओं में मिट्टी भरने का कार्य किया जा रहा है। नर्सरी के अन्य कार्य जैसे नर्सरी की फेसिंग, जमीन समतलीकरण, नर्सरी में तालाब निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। ताकि बरसात से पहले नर्सरी का कार्य पूर्ण किया जा सकें। नर्सरी में 1 वर्ष में 1 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। एवं विगत 2 वर्ष में कुल 1.50 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। एवं नर्सरी निर्माण होने से ग्राम की स्वसहायता समूह की महिलाओं के अलावा ग्राम के अन्य महिलओं को रोजगार मिलने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे ग्राम की महिलाए आत्म निर्भर बन सकेंगी। लोकेशन - सिंगरौली रिपोर्टर - सनोज कुमार बैस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन