Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: *मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चो को संस्कारित करना आवश्यक है - विजय डेहरिया एसडीएम सागर 6 दिवसीय संस्कार शिक्षा शिविर का समापन

admin

Tue, Jun 18, 2024
*मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चो को संस्कारित करना आवश्यक है - विजय डेहरिया एसडीएम सागर 6 दिवसीय संस्कार शिक्षा शिविर का समापन* सागर/ विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा सागर द्वारा बसंत विहार कॉलोनी में बच्चो के लिए अनिवासीय 6 दिवसीय संस्कार शिक्षा शिविर आयोजित किया गया जिसके समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर एसडीएम विजय डेहरिया ने कहा की बच्चो के चारित्रिक और व्यक्तित्व विकास हेतु उन्हें संस्कारित करना आवश्यक है इसी से ही मनुष्य निर्माण से राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा, उन्होंने केंद्र द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा की समय समय पर बच्चो के लिए ऐसे संस्कार शिविर होते रहने चाहिए। शिविर प्रमुख वंदना शुक्ला ने शिविर वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया की शिविर के 6 दिवसो में बच्चो को प्रतिदिन संस्कृत प्रार्थनाये, प्रेरणा गीत का गायन, विभिन्न आज्ञापालन, योग, सूर्यनमस्कार, बौद्धिक खेल, महापुरुषों की प्रेरणादायी कहानिया, रहन-सहन, शिस्टाचार से सम्बंधित अनुशासनात्मक गतिविधियो का प्रशिक्षण दिया गया और सभी बच्चो ने इसमें सराहनीय सहभागिता की l शिविर में बच्चो को डॉ जीएल दुबे डॉ प्रदीप शुक्ला, डॉ आशीष द्विवेदी, डॉ केके राव, राकेश अहिरवाल, केंद्र के विभाग सम्पर्क प्रमुख नीलरतन पात्रा, नगर प्रमुख चन्द्रप्रकाश शुक्ला, डॉ नरेंद्र चौरसिया, मनीष दुबे, दिनेश दुबे एवं शिविर प्रशिक्षक, कार्यपद्धति प्रमुख गौरव सिंह राजपूत ने मार्गदर्शन किया l शिविर के समापन दिवस पर बच्चो को एसडीएम एवं जन अभियान परिषद् की समन्वयक अंजली पाठक द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया l समापन कार्यक्रम का संचालन शरद मोहन दुबे एवं आभार डॉ आशीष द्विवेदी ने व्यक्त किया l इस अवसर पर माखन सिंह, सुधीर पाराशर, आरएल शुक्ला, एसएन मिश्रा, आरके सोनी, अर्जुन सोनवानी एवं बच्चो के मातापिता और कॉलोनी के अन्य प्रबुद्ध लोगो की गरिमामय उपस्थिति रही l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन