Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: केसरवानी महिला सभा द्वारा बेटियों के लिए प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित

admin

Mon, Sep 23, 2024

सागर/ बेटी दिवस के उपलक्ष में केसरवानी महिला सभा के तत्वाधान में बेटी दिवस बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। नीलम केसरवानी और संगीता केसरवानी ने सभी का स्वागत कुमकुम लगाकर किया। और अपने शानदार विचार बेटियों के लिए दिए।इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम को उमंग जोश और उल्लास के साथ मनाया गया सारी बेटियों के लिए बहुत अच्छी-अच्छी कविताएं, एवं गीत, और विचार प्रस्तुत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विनीता केसरवानी जी ने कहा कि, बेटी नियति की सबसे बड़ा उपहार है। घर की आन बान और शान है बेटियां, मां-बाप की लाठी होती है बेटियां। जिला अध्यक्ष प्रीति केसरवानी जी ने कहा कि जन्म से ही मां और बेटी का एक मजबूत रिश्ता होता। और मां एक गुरु की भांति रहती है जब बेटी बड़ी हो जाती है तो दोनों में दोस्ती जैसा रिश्ता होता है और जब मां बूढ़ी हो जाती है तो बेटी ही गुरु बन जाती है। मां बेटी में होती है मिश्री जैसी मिठास। इस कार्यक्रम में महिलाएं उपस्थित थी। रुक्मणी केसरवानी, पूजा केसरवानी ,नीतू केसरवानी, आशा, अलका सुमिला शिवानी लक्ष्मी राधा मीना मनीषा अहिल्या अनुराधा मनी राखी ज्योति गीता निशा भावना नमिता आशा सुनीता सरिता मीना। संध्या केसरवानी जी ने सभी का आभार माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन