Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: वृक्षों से आच्छादित हो हमारा परिवेश पौधा लगाएं और यह संकल्प लें कि उसकी देखभाल भी करेंगे:मंत्री राजपूत

admin

Fri, Jul 19, 2024


वृक्ष हमारे लिए पूजनीय, अभियान का हिस्सा बनें और पौधारोपण अवश्य करें: विधायक लारिया

सागरI एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पौधारोपण किया और संकल्प लिया कि वे उनके द्वारा लगाए जा रहे सभी पौधों की देखभाल भी करेंगे। मंत्री राजपूत आज ओशो हनुमान पहाड़ी, बटालियन, मकरोनिया में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा की मात्र पौधा लगाना मकसद नहीं है बल्कि पौधे की परिवार के सदस्य जैसी जिम्मेदारी समझते हुए देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने इस अभियान को स्वच्छता मिशन से जोड़ते हुए कहा कि हम यदि स्वच्छ वायु, ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण चाहते हैं तो वृक्षों का उसमें सबसे अहम योगदान है। हमारा वातावरण स्वच्छ रहे इसके लिए हमारा परिवेश वृक्षों से आच्छादित होना आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक प्रदीप लरिया, गौरव सिरोठिया, संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महा निरीक्षक प्रमोद वर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, एडीएम रुपेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र छात्राएं मौजूद थे।
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार आज बच्चा-बच्चा पेड़ लगा रहा है। समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधारोपण कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम जो पौधा रोप रहे हैं वह कल हमारा सच्चा मित्र बनकर बड़ा होगा हमें फल देगा, छाया देगा और हमारे वातावरण को स्वच्छ रखेगा। इसलिए पौधे के लिए आवश्यक पानी, खाद सभी उचित मात्रा में मिले इसकी भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि हम अपने मां, पिता के नाम पर पेड़ लगाते हैं और हमारे द्वारा आज लगाए गए पौधे वर्षों तक जीवित रहकर लोगों को हमारा स्मरण कराते हैं। उन्होंने कहा व्यक्ति रहे ना रहे उसके द्वारा लगाया गया पौधा वर्षों तक संबंधित व्यक्ति का स्मरण कराता है।
इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है और हमें भी प्रकृति को देने की आवश्यकता है। एक पेड़ मां के नाम अभियान हमें यह अवसर देता है कि प्रकृति के प्रति हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भी वृक्ष पूजनीय हैं। वे हमें जीवन जीने के लिए अति आवश्यक आक्सीजन प्रदान करते हैं। हमारी परंपरा में जहां कंकड़-कंकड़ शंकर है ऐसी मान्यता है वहां पेड़ पौधों वृक्षों की भी अहम भूमिका है। अतः सभी आगे आएं और एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, श्रीमती शारदा खटीक, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, दिनेश कुमार कौशल, संयुक्त कलेक्टर गगन विषेन, श्रीमती अदिति यादव, श्रीमती जूही गर्ग, श्रीमती भव्या त्रिपाठी, विजय डहेरिया, एस. एस. बघेल, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी, जिला, वन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल तिवारी ने किया, जबकि आभार नगर पालिका मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन