Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: डिंपल पैट्रोल पंप से लेकर राधा तिराहा तक बनेगी 18 मीटर चौड़ी सड़क विधायक शैलेंद्र जैन एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने किया निरीक्षण

admin

Fri, Jan 17, 2025

यह रोड शहर विकास में मिल का पत्थर साबित होगी:- विधायक शैलेंद्र जैन

रोड के चौड़ीकरण होने से लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति:– शैलेश केशरवानी

सागर। शुक्रवार को शहर की व्यस्ततम सड़कों में से एक डिंपल पैट्रोल पंप से लेकर राधा तिराहा वाली सड़क का निरीक्षण नगर विधायक शैलेंद्र जैन,प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वार्ड पार्षद शैलेश केसरवानी और नगर निगम की अधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से तय समय सीमा में और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने के लिए निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह रोड शहर की मुख्य सड़कों में से एक है। क्योंकि इस रोड से शहर की जनता प्लेटफार्म क्रमांक 2 से आना-जाना करती है। इसके साथ ही भविष्य में 3 नंबर एवं 4 नंबर का प्लेटफार्म भी निर्माण कार्य होगा। हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने का निश्चय किया था जिसमें सागर नगर के भी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य चल रहा है दो नंबर प्लेटफार्म को भी सुंदर और सुसज्जित बनाया जाना हैं। और प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर कई सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। जिससे कटरा बड़ा बाजार क्षेत्र सिविल लाइन क्षेत्र एवं गोपालगंज क्षेत्र की जनता इसी रोड से आवागमन करेगी जिस कारण इस रोड पर आवागमन का दबाव अत्यधिक होगा। ऐसे में बहुत जरूरी है कि यह रोड 18 मीटर से भी अधिक बनाई जावे। परंतु चौड़ाई की कमी के कारण 18 मीटर से अधिक बन पाना तो संभव नहीं है परंतु यह सुनिश्चित किया जावे की 18 मीटर से इसकी चौड़ाई कम ना होगी साथ ही में यहां के रहवासियों से भी आग्रह करता हूं कि अगर कुछ हिस्सा अतिक्रमण में आए तो उसे स्वयं हटावे जिससे शहर का विकास तेजी से हो सके। आप देखिएगा आने वाले समय में शहर विकास में यह रोड मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने बताया कि आए दिन इस रोड पर जाम लगा रहता है परंतु जब इस रोड का कायाकल्प होगा और 18 मीटर चौड़ीकरण के साथ जब यह रोड बनेगी तो लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने सागर को स्मार्ट सिटी मैं शामिल किया है। और शहर को स्मार्ट बनाने में जो सहयोग सबसे पहले होता है। वह शहर की नागरिकों का होता है। जब कोई बाहर का यात्री स्टेशन से बाहर निकलता है। तो वहां की सुंदरता और व्यवस्थाएं देखकर उस शहर की परिकल्पना करता है। और यह रोड एक तरह से शहर का मुखौटा होगी। जब हम अन्य शहर भोपाल,इंदौर की बात करें तो शहर के विकास में वहां के नागरिक खुद आगे आकर अपना सहयोग देते हैं। मेरा भी तिलकगंज वार्डवासियों एवं इस रोड पर व्यापार कर रहे मेरा सभी व्यापारियों से भी आग्रह है कि अगर किसी स्थान पर छोटा मोटा अतिक्रमण है तो स्वयं आगे आकर उसे अलग करें और अपना सहयोग देकर शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रकाश पटेल,अमित नामदेव,सुरेंद्र तिवारी,मूरत पटेल संजू सेन, मूरत पटेल राजू घोसी,लक्ष्मण पटेल अजय ठाकुर, अजय लोधी विक्रम साहू अमृत पटेल,पर्व अग्रवाल, रवि अग्रवाल,पर्थ भार्गव,अविनाश जैन,अशोक खूबचंदानी रामगोपाल यादव मंतोष राय यश गुप्ता विनोद पटेल बंसी पटेल,बंटी पटेल,गोलू पटेल,सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन