Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सदस्यता अभियान संगठन पर्व में मोर्चा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी बूथ स्तर तक पदाधिकारी अभियान में जुटे:–गौरव सिरोठिया

admin

Fri, Aug 30, 2024

सागर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 "संगठन पर्व" को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह व्यापत है जिला,मंडल शक्ति केंद्र स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं संपन्न हो चुकी है इन कार्यशालाओ में प्रशिक्षित हुए पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे चुनावो की तर्ज पर कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंचकर प्रत्येक वर्ग से प्रत्येक व्यक्ति को हमें पार्टी जोड़कर सागर जिलें में सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनाना है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित मोर्चा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्याम तिवारी सह प्रभारी व नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि आगमी 2 सितंबर को मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा जी सदस्यता ग्रहण कर महापर्व की विधिवत शुरुवात करेंगे। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने जुटे सभी मोर्चा प्रकोष्ठ अभियान के निमित्त बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ योजना तैयार कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करें।
हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना है की समय के पूर्व शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदत्त लक्ष्य से अधिक सदस्यता कर सागर जिले का नाम संपूर्ण भारत वर्ष में गौरवान्वित करें जोकि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संभव होगा।

जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्याम तिवारी ने कहा की सदस्यता प्रकिया को बेहद सरल कर दिया गया है कुछ ही मिनिट में हम प्रक्रिया पूर्ण कर व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता दिला सकते है यह अभियान डिजिटलाइज जिसके लिए बृहद स्तर पर हमने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है साथ ही जिला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया जिसके माध्यम से तत्काल समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह,अनु. सूं.जाती मोर्चा नरेंद्र अहिरवार,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री राहुल नामदेव, डॉ दशरथ मालवीय,शारदा कोरी,अंशुल परिहार बाल किशन सोनी,देवी पटेल,सहित मोर्चा अध्यक्ष,प्रकोष्ठ संयोजक गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन