Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सांसद लता वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र में सुनीं आम नागरिकों की समस्याएं

admin

Wed, Oct 16, 2024

पार्टी की सदस्यता के संबंध में लता वानखेड़े ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

सागर/ सांसद लता वानखेड़े ने बुधवार को सांसद संवाद केंद्र में बैठकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए ।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से वंचित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद ने व्यक्तिगत तौर पर लोगों की शिकायतें सुनीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के मुद्दों पर सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है और उनका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।
इस दौरान बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से नागरिकों ने बताएं। कई ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग अपनी स्थानीय समस्याओं को लेकर सांसद के पास पहुंचे ।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी की सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में जो कार्यकर्ता अभी तक पार्टी से नहीं जुड़ पाए हैं उन्हें शीघ्रता से निर्धारित समय सीमा के भीतर सदस्य बनाएं। उन्होंने इस अभियान को भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि जितने ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ेंगे, उतना ही संगठन को मजबूती मिलेगी। वानखेड़े ने इस बात पर भी जोर दिया कि संगठन की मजबूती ही किसी भी पार्टी की सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली और उसकी नीति देशभर में लोगों को आकर्षित कर रही है, और यही कारण है कि पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से बढ़ रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन