Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सांसदों ने की रेल मंत्री से मुलाकात: नया रेल ट्रैक और ट्रेन की मांग का मिला आश्वासन

admin

Tue, Dec 10, 2024

सागर/ संसद सत्र के दौरान सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने दमोह सांसद राहुल सिंह, होशंगाबाद-नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह और छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात की और क्षेत्र में वर्तमान रेल सुविधाओं से मंत्री जी को अवगत कराते हुए सांसदों ने दमोह, सागर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा से नागपुर नया ट्रैक बनाकर ट्रेन चलाने की मांग की ।
चर्चा के दौरान सांसदों ने इस प्रस्तावित रेल परियोजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह ट्रैक क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल यातायात सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही साथ यह ट्रैक क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा
सांसदो से चर्चा उपरांत रेल मंत्री श्री वैष्णव ने सांसदों की इस मांग को ध्यानपूर्वक सुना और इन मांगो पर सकारात्मक कार्रवाही करने का आश्वासन दिया।

सांसद डॉ. वानखेड़े ने सागर से बैंगलोर एवं मुम्‍बई ट्रेन सुविधा प्रांरभ कराने एवं कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को पुन: चालू कराए जाने का रेल मंत्री से आग्रह भी किया – मुलाकात के दौरान सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने पृथक से केन्‍द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्‍णव जी से निवेदन किया कि छात्र–छात्राओं तथा आमजनों को सागर से बैंगलोर एवं मुम्‍बई जाने के लिए सीधी ट्रेन सुविधा का अभाव है, जिससे असुविधा होती है इसलिए सागर से बैंगलोर एवं मुम्‍बई हेतु ट्रेन सुविधा उपलब्‍ध कराने एवं कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को पुन: चालू कराया जाए, जिसमें चार ट्रेनें जबलपुर अटारी श्‍याम सिंह एक्‍सप्रेस, जबलपुर कोटा डेली एक्‍सप्रेस, जबलपुर खजुराहो त्रि-साप्‍ताहिक ओवरनाइट एक्‍सप्रेस और जबलपुर इंदौर त्रि-साप्‍ताहिक इंटरसिटी एक्‍सप्रेस शामिल है। इसके अलावा इस रूट की अन्‍य ट्रेन भी कोरोना काल से बंद है, जिनमें द्वि साप्‍ताहिक दुर्ग निजामुद्दीन सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस, शालीमार जयपुर साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, दुर्ग फिरोजपुर साप्‍ताहिक अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस, बिलासपुर बीकानेर द्वि साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, चिरमिरी सागर डेली पैसेंजर को पुन: चालू कराने का ज्ञापन सौंप कर निवेदन किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन