Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नच बलिये : 01 सितम्बर को सजेगी सितारों की महफ़िल मनवानी फिल्म्स करेगा मेघावीं छात्राओं, समाजसेवियों, पत्रकारों, चिकित्सकों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान सिंधु रत्न अवार्ड दिया जायेगा

admin

Wed, Aug 28, 2024

सागर/ मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार के तत्वाधान में आयोजित नच बलिये - 11, प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सागर जिला की माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल एवं सी.बी.एस.सी.की परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेघावीं छात्राओं का सम्मान जिन्होंने 10 वीं, 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हो उनका अतिथियों द्वारा किया जायेगा । डांस, सिंगिंग, फैशन शो में प्रतिभागियों के लिए अंतिम मौका 5 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के प्रतिभागी 30 अगस्त तक भाग ले सकते है । 31 अगस्त को सेमि फाइनल राउंड होगा । इसके साथ ही सागर शहर में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी समाजसेवियों, कलम के धनी पत्रकारों, कुशलता पूर्वक अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे चिकित्सको का भी सम्मान किया जायेगा । यह कार्यक्रम रविंद्र भवन सागर के सभागार में आयोजित नच बलिये - 11 में डांस, सिंगिंग, फैशन शो प्रतियोगिता के साथ ही 01 सितम्बर 2024 दिन रविवार को होगा। डायरेक्‍टर राजेश मनवानी ने बताया कि सम्मानित किये जाने वाले सभी व्यक्तित्व को मनवानी फिल्म्स उन बच्चो का उत्साहवर्धन दर्शको के सामने प्रस्तुत करने का महत्पूर्ण अवसर प्रदान करता है । आयोजन के संयोजक डॉ. सुरेशचंद रावत, एड. वीनू राणा, सुरेश मोहनानी, मनोज जैन (आदर्श रेसीडेंसी), निर्मल भोले, अनिल जसवानी, विशाल पंजवानी ने बताया की इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए सभी कलाकारों एवं साहित्यकारों कवियों लेखिका एवं समाजसेवी संस्थाओ को आमंत्रित किया गया है । नच बलिये कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती मालती सेन, सुश्री सीमा सेन, महक मोहनानी, मोनी मिश्रा, सुश्री श्वेता ठाकुर, सईद खान, दीपाली चंदानी, बेबो शादीजा । कार्यक्रम का यह सफलता पूर्वक ग्यारहवें वर्ष का मुख्य आयोजन है । प्रतिभागियों व दर्शको से अपेक्षा है की वे समय पर उपस्थित हो । कार्यक्रम दोप 2 बजे से रविंद्र भवन के सभागार में होगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन