Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: श्री गणेश शरण मंडल एवं रामसरोज समूह के तत्वाधान मे शुक्रवार को होटल राम सरोज पैलेस में होगा शुद्ध मिट्टी से निर्मित निःशुल्क गणेश मूर्ति का वितरण

admin

Wed, Sep 4, 2024

सागर। गुरुवार को होटल रामसरोज पैलेस में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गणेश शरण मंडल एवं रामसरोज समूह के सामूहिक तत्वधान में दिनांक 6 तारीख दिन शुक्रवार शाम 4 बजे से शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति का वितरण निशुल्क किया जावेगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने बताया कि श्री गणेश शरण मंडल हर वर्ष शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति का वितरण करता आ रहा है। इस वर्ष रामसरोज समूह भी अपनी सहभागिता निभाते हुए इस पुण्य कार्य में शामिल हुआ है। शहरवासी होटल रामसरोज पैलेस में 6.9.2024 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे आकर निशुल्क गणेश मूर्ति प्राप्त करें और पूर्ण विधि विधान से उनका पूजन करें।

इस अवसर पर श्री गणेश शरण मंडल के अध्यक्ष श्री राम अवतार पांडे ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेश शरण मंडल रविंद्र भवन में इस कार्यक्रम को आयोजित करता था और गणेश चतुर्दशी के एक दिन पूर्व निशुल्क शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति का वितरण किया जाता था। इस वर्ष यह कार्यक्रम आज होटल रामसरोज पैलेस में आयोजित किया जा रहा है। शहर वासियों से आग्रह है होटल रामसरोज पैलेस में आकर शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति निशुल्क प्राप्त करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन