Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: “मैं हूं अभिमन्यु अभियान” के अंतर्गत सागर शहर में महिला सुरक्षा के संबंध में लोगो को जागरूक करने हेतु पुलिस अधिकारियों व महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई

admin

Sun, Oct 6, 2024

सागर/ पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा व उप पुलिस अधीक्षक प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा श्री अजय सनकत , के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं भी अभिमन्यु“ कार्यक्रम दिनांक 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 06.10.2024 को ‘‘मैं हूं अभिमन्यु‘‘ के तहत पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में महिलाओ एवं बालिकाओ की विशेष सुरक्षा हेतु ‘‘कोड रेड अभियान‘‘ का शुभारंभ किया गया। ‘‘कोड रेड अभियान का मुख्य उद्देश्य एक विशेष पुलिस दल तैयार कर वहा निगरानी रखना है जहॉ पर महिलाओं एवं बालिकाओ की उपस्थिती अधिक रहती है जैसे दुर्गा पण्डाल, स्कूल/कॉलेज भीड़-भाड़ वाले इलाके एवं असमाजिक तत्वो के जमावडे वाले स्थान चिन्हित कर पुलिस की मौजूदगी और असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करना है इसके उपरांत रैली कटरा यातयात थाना,राधा तिराहा, अप्सरा ब्रिज, प्लेटफार्म नंबर एक के सामने से ,कबूला पुल झांसी बस स्टेण्ड ,खैरमाई मंदिर बाबू चाय के सामने 8 मुहाल, 12 मुहाल वापिस कबूला पुल भगवानगंज तिराहा ,राहतगढ़ ब्रिज से मोतीनगर तिराहा , चमेली चौक, बड़ा बाजार,कोतवाली चकराघाट ,नया ब्रिज से बंगाली काली तिगडडा,लाल स्कूल से जिला पंचायत कार्यालय, सिविल लाईन से कठवा पुल वृन्दावन मैरिज गार्डन ,शंकरगढ़ मकरोनिया तिराहा से बटालियन रोड बटालियन रोड से वैदिक वाटिका ,72 क्वार्टर होते हुये मकरोनिया थाना पर समाप्त हुईइस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री अजय सनकत नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजोरिया नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्रीमती नीलम चौधरी, रक्षित निरीक्षक श्री नितेश वायकर,थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवीन जैन थाना प्रभारी मोती नगर श्री जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी कैंट श्री मनीष सिंघल थाना प्रभारी गोपालगंज श्री रविंद्र सिंह सिकरवार थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री लखनलाल ऊइके थाना प्रभारी मकरोनिया श्री शिवम दुबे डीएसबी शाखा प्रभारी श्रीमती अंजली तिवारी मीडिया के साथी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी व जन समुदाय उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिले के समस्त थानों द्वारा संबंधित थाना अंतर्गत स्थित दुर्गा पण्डालों में जाकर उपस्थित महिलाओ, बालिकाओं एवं उपस्थित जन समुदाय को अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” का प्रचार प्रसार कर बच्चों/युवाओ को सामानता, लैंगिक भेदभाव , दहेज प्रथा, अश्लीलता, सायबर अपराध सोशल मीडिया अपराध के संबंध में संवाद किया गया और प्रतियोगिताओं, पोस्टर्स, वीडियो, नाटय के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कट आउट के साथ महिला हेल्पलाईन नंबरों का प्रचार-प्रसार भी किया गया। अभियान के दौरान शुभंकर “मैं हूँ अभिमन्यु” के कटआउट एवं फ्लैक्स लगाकर आमजन को लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरुप समान अवसर उपलब्ध कराने संबंधी शपथ भी दिलाई जा रही है। साथ ही साथ महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं अन्य हेल्प लाइन नम्बर 100/112 व पुलिस एप के संबंध में भी जानकारी दी जा रही हैं। रैली के दौरानआम जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिमन्यु अभियान की टीम को प्रोत्साहित किया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन