Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: विश्वविद्यालय : शोधकर्ता डॉ. मिनी भारती अहिरवार का जापान में पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप के लिए चयन

admin

Thu, Jun 20, 2024
विश्वविद्यालय : शोधकर्ता डॉ. मिनी भारती अहिरवार का जापान में पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप के लिए चयन रसायनशास्त्र विभाग की पूर्व-शोधार्थी डॉ. मिनी भारती अहिरवार, पलेरा, टीकमगढ़ (म.प्र.) निवासी पिता, रामभरोसे अहिरवार, माता, सुमित्रा अहिरवार, का क्योटो विश्वविद्यालय, क्योटो, जापान में पोस्टडॉक्टोरल अध्ययन के लिए चयन हुआ है। हाल ही में डॉ. मिनी ने रसायन विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर, (म.प्र.) से पीएचडी की डिग्री, पर्यवेक्षक डॉ. मिलिंद एम. देशमुख (सहायक प्राध्‍यापक) के मार्गदर्शन में प्राप्त की। डॉ. मिनी भारती ने इस विश्वविद्यालय से 2017 में स्‍नातक, 2019 में स्‍नातकोत्‍तर, और 2023 में पीएचडी डिग्री प्राप्त की। इन्‍होंने अपने शोध कार्य को अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स जैसे कि 5 अमेरिकन केमिकल सोसायटी (ACS), 5 रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री (RSC), 5 वाइली (Wiley), और 1 जर्नल ऑफ केमिकल साइंसेज (JCSC), (कुल 16) में प्रकाशित किया। डॉ. मिनी 27 जून, 2024 को जापान के लिए रवाना होंगी| उनके पोस्टडॉक्टरल अध्ययन के लिए विभागाध्यक्ष, पर्यवेक्षक, शिक्षकगण, परिजन, सहपाठियों एवं मित्रों ने बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन