Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश

admin

Mon, Jun 10, 2024
सागरI शासन द्वारा 16 जून तक प्रदेश में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम की महिला पार्षदों और महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर नागरिकों को जल संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। रविवार सुबह 7ः30 बजे पंडित मोतीलाल नेहरू स्कूल कटरा बाजार से निकाली गई महिलाओं की कलश यात्रा तीन बत्ती, कोतवाली होते हुए चकराघाट पहुंची जहां झील के घाट पर  महिलाओं ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ के बाद यात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा में निगम की महिला पार्षद और महिलाओं ने कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है यह बात हमारे पूर्वज समझते थे, इसलिए उन्होंने प्राचीन जल स्रोतों जैसे नदी, तालाब, कुएं और बावड़ियों को सुरक्षित रखा और उनकी समय-समय पर सफाई करते रहने से उनके पानी को हर समय पीने योग्य बनाए रखा, परंतु आधुनिकीकरण के कारण हमने इन प्राचीन जल स्रोतों के महत्व को भूलाकर इन्हें अनुपयोगी बना दिया, इसलिए हमने जो भूल की है उसका परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ी न भुगते। इन प्राचीन जल स्रोतों और संरचनाओं को सुरक्षित करने और उनके जल को साफ -सुथरा बनाने के लिए हम सब आगे आएं ताकि इनके जल का पुनः उपयोग हो सके। कलश यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को इसके उद्देश्यों से परिचित कराते हुए कहा कि इस कलश यात्रा के माध्यम से पुराने प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना है जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है क्योंकि अपने प्राचीन जल स्रोतों की ओर ध्यान न देने से वह अनुपयोगी हो गए हैं इसलिए उनको उपयोगी बनाने के लिए उनका संरक्षण और साफ- सफाई जरूरी है , ताकि हम उनके जल का पुनः उपयोग कर सकें। प्राचीनकाल में नदी , कुआं, बावड़ी, तालाब लोगों के प्रमुख जल स्रोत थे जो 24 घंटे बारह माह जल की पूर्ति के लिए उपलब्ध रहते थे, परंतु आधुनिकता के कारण हमने उनकी ओर ध्यान देना बंद कर दिया , इसलिए शासन ने उनको पुनः उपयोग में लेने के लिए जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें हम  संकल्प लें कि प्राचीन जल स्रोतों का हम संरक्षण करेंगे और दूसरों को भी संरक्षण करने के लिये प्रेरित करेंगे। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से पार्षद रूबी पटेल, डाली सोनी, सुमन साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन