: वनमण्डल अधिकारी ने तेंदूपत्ता के अवैध व्यापार पर कसा शिकंजा
Thu, May 9, 2024
सागर I वन मंडल दक्षिण सागर अंतर्गत डीएफओ दक्षिण सागर के निर्देशन एवं उपवन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में तेंदूपत्ता अवैध तुड़ाई के संबंध में परिक्षेत्र सागर अंतर्गत टीम गठित कर जगह-जगह जंगल में अवैध रूप से तेंदूपत्ता तोड़ने वाले ग्रामीणों को समझाइए दी गई एवं तेंदूपत्ता अवैध रूप से तोड़ने हेतु रोका गया।
: लोकसभा निर्वाचन निर्विध्न रूप से संपन्न होने पर कलेक्टर ने दी बधाई, शुभकामनाएं
Thu, May 9, 2024
सागरI लोकसभा निर्वाचन के मतदान की ग़ातिविधियों को निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने संपूर्ण जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत विभाग स्वास्थ्य विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने कहा कि टीम के प्रत्येक सदस्य का योगदान महत्त्वपूर्ण है, ज़िम्मेदारी की मात्रा कम या अधिक नहीं होती है। किसी व्यक्ति विशेष का उल्लेख कर सकता हूँ, लेकिन यदि जानकारी के अभाव में किसी को रेखांकित करना भूल गया तो अनुचित होगा। इसीलिये पूरी टीम को समेकित रूप से समन्वित प्रयासों, बेहतरीन व्यवस्थाओं और अपेक्षित परिणामों में सहभागिता के लिये बधाई। सभी निर्वाचनों जिसमे पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय एवं लोकसभा निर्वाचन का कार्य एक महत्त्वपूर्ण और प्राथामिक कार्य निष्पादन के अवसर के रूप में प्राप्त हुआ.
पूरी टीम ने इतनी बेहतरीन व्यवस्थाएँ बनाई और प्रत्येक विषय का अविलंब समाधान किया, एक योग्य और क्षमतावान टीम के साथ काम करने का निर्वाचन कार्य के रूप में यह मौक़ा और सौभाग्य का विषय है। मुझे उम्मीद है, हम सभी ज़िले के सभी प्रशासनिक प्रकल्पों में बेहतर परिणाम प्रदान करने के सार्थक प्रयासों को अनवरत जारी रखेंगे। आप सभी के सपरिवार यश और समृद्धि की मंगलकामना करता हूँ।
: आमजन से अपील-लू से बचे ’लू’ के लक्षण, क्या करें, क्या न करें
Thu, May 9, 2024
लू के लक्षण, बचाव व रोकथाम
सागरI ग्रीष्म ऋतु में तेज गर्मी पड़ने से गर्म हवा चलने लगती है जिसका मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडता है एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित होने की संभावना अधिक होने लगती हैं। सामान्य भाषा में इसे ’लू’ कहते हैं।
’
लू’ के लक्षणः
-सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्याधिक पसीना एवं बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना, शरी में ऐंठन, नब्ज असामान्य होना इत्यादि । ’लू’ के लक्षण होते व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें, व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें, उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें, तापमान घटाने के लिये ठंडे पानी की पट्टियां रखें, प्रभावित व्यक्ति को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में लें जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
क्या करे :-
घर से बाहर निकलने के पहले भरपेट पानी अवश्य पियें । सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय अपना सिर ढंककर रखें, टोपी/कपड़ा/छतरी का उपयोग करें । पानी, छाछ, ओ.आर.एस का घोल या घर में बनें पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, नीबू पानी, आम का पना, इत्यादि का सेवन करें । भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकलें, धूप में अधिक न निकलें ।
क्या न करेंः-
धूप में खाली पेट न निकलें, पानी हमेशा साथ में रखें, शरीर में पानी की कमी न होने दें। मिर्च मसाले युक्त एवं बासी भोजन न करें । बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें, कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकलें ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने समस्त स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि अपनी अपनी संस्था में उपचार एवं व्ययस्था बनाये रखें अपने अधीनस्थ स्टार्फे को रोकथाम एवं सावधानियों का प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित करें । आमजन से अपील हैं कि अधिक तापमान होने के कारण विशेष कर शिशुओं तथा बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरूष, मानसिक रोगियों तथा रक्तचाप वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखें, घर से बाहर निकलने के पहले भरपेट पानी अवश्य पिये, सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय अपना सिर ढंककर रखें, टोपी कपड़ा/छतरी का उपयोग करें, भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकलें, धूप में अधिक न निकल, पानी हमेशा साथ में रखें, शरीर में पानी की कमी न होने दें, बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें, कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकलें।