: दो बाईक सवार की ओवरटेक करने से मौके पर मौत
Fri, Apr 26, 2024
दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा के पास झिरना बटकी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे जिससे दो युवक की मौत मौके पर ही हो गई घटना झीरना बटकी के पास की है पुलिस द्वारा बताया गया है कि मुकेश उम्र 20 वर्ष नाहरपुर का दूसरा व्यक्ति संतोष उम्र 22 वर्ष ग्राम नाहरपुर का बताया गया है दोनों व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली में घुसने से जगह पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया तत्काल पुलिस चौकी प्रभारी मुजफ्फर हुसैन पहुंच गए और परिजन वालों को सूचना दे दी गई इसके बाद दोनों व्यक्ति को पीएम के लिए चिचोली भेज दिया गया यह घटना रात्रि 8:00 बजे की है
: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़तूमा में चुनावी सभा को किया संबोधित
Thu, Apr 25, 2024
सागर I सागर के बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर और संग्राहलय के प्रागंण में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो एक्स-रे हथकंडा अपनाकर आपके घर और लॉकर में रखी संपत्ति लूट लेगी। कांग्रेस का हिडन एंजेडा भी यही है कि लोगों को विरासत में मिली संपत्ति को टैक्स लगाकर लूट ले।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक्स-रे वाले हथकंडे से यदि आपके घर या लॉकर में कुछ रखा है, तो उसे छीन लिया जाएगा। मंगलसूत्र रखा है तो उसे भी छीन लेगें। यदि दो घर है तो एक घर कांग्रेस ले लेगी। दो गाडी हैं तो एक कांग्रेस ले लेगी। आपसे सब कुछ छीन कर वो अपने वोट बैंक को देना चाहती है। कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली संपत्ति लूटना चाहती है। हमारी आस्था पर हमला कर रही है। भगवान श्री राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस ने श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया तो हमें भी कांग्रेस को चुनाव में ठुकरा देना चाहिए। कांग्रेस को सिर्फ राम मंदिर से नफरत नहीं है बल्कि मंदिर जाने वालों से भी नफरत है। बड़तूमा में संत रविदास मंदिर की जगह कांग्रेस ने कुछ और बनाने को कहा था।
सागर संसदीय क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉ. लता वानखेडे़ के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक प्रदीप लारिया एवं शैलेन्द्र जैन, विदिशा के सिरोंज के विधायक उमाकांत शर्मा, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, शमसाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष, वृंदावन अहिरवार, संभागीय प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, जयप्रकाश चतुर्वेदी, प्रभु दयाल पटेल, गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक महेश राय, वीर सिंह पवार, अनिरुद्ध चौहान, पूर्व विधायक सुधा जैन, श्याम सुंदर शर्मा, मेहताब सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
: महिलाओं ने घर-घर जाकर मतदान करने के लिये ग्रामीणों को पीले चावल दिए
Thu, Apr 25, 2024
सागरI दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को दमोह लोकसभा में मतदान होना है, जिसमे जिले के बण्डा, देवरी, शाहगढ़, केसली, रहली विकासखण्ड में मतदान होगा, मतदान प्रतिशत बढ़ाने एव ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिये राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों द्वारा जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधि चलाई जा रही है।
इसी क्रम में ग्रामों में स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा घर - घर जाकर पीले चावल देकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु आव्हान किया गया। शाहगढ़ में रुरावन ग्राम में देवरी के डोंगर सलैया, चंदेली, केसली के जमुनिया, तुमरी, रहली के ग्राम संजरा आदि ग्रामों में पीले चावल देकर शत प्रतिशत मतदान कराने का अभियान चलाया गया।