: शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में कार्यशला का आयोजन
Fri, Apr 19, 2024
शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में कार्यशला का आयोजनसंवाददाता अलकेश धुर्वे 7223893226दामजीपुरा/शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में प्रभारी प्राचार्य श्री लेखराम दरसीमा के सरंक्षण में क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोज अहिरवार के नेतृत्व में "मेरा स्वस्थ मेरा अधिकार" विषय पर सहसंयोजक डॉ नीलेश धुर्वे द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जे एच महाविद्यालय बैतूल से डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार, आमला महाविद्यालय से डॉक्टर डोंगरे, आठनेर महाविद्यालय से डॉक्टर दयानंद खासदेव थे। कार्यक्रम के संचालक श्री शंकर सार्तकर द्वारा आयुष्मान भारत, डिजिटल मिशन, डिजिटल हेल्थ कार्ड आदि की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य द्वारा स्वास्थ एवम् एनीमिया की जांच के विषय में जानकारी दी। क्रीड़ा अधिकारी द्वारा, उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवम् वेलनेस कार्यक्रम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवम् बीए/बीएससी की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू का नर बाघ पन्ना नहीं रहा
Fri, Apr 19, 2024
भोपाल I वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू का नर बाघ पन्ना नहीं रहा। बाघ पन्ना की दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2024 की दरम्यानी रात्रि में मृत्यु हो गई। नर बाघ पन्ना को 28 मार्च 2014 को कान्हा टाइगर रिजर्व से 4 वर्ष की उम्र में भोपाल के वन विहार लाया गया था। नर बाघ पन्ना की वर्तमान में उम्र लगभग 14 वर्ष हो गई थी।
नर बाघ पन्ना का शवदाह वन संरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल वन विहार के संचालक, सहायक संचालक, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समक्ष पूर्ण सम्मान के साथ किया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान आंतरिक अंगो के अवयवों के नमूने परीक्षण के लिये लेकर जांच करने को स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एन्ड हेल्थ, जबलपुर भेजे जा रहे हैं। मृत नर बाघ का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, एवं वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस. के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
: मोहदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
Thu, Apr 18, 2024
लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है, इस तारतम्य में संपूर्ण जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में एवं श्रीमान एसडीओपी भैसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है. चुनाव को प्रभावित करने में अवैध शराब का बड़ी मात्रा में उपयोग किया जाता है इसी कारण से अवैध शराब पर पुलिस की विशेष नजर होती है, दिनांक 17/04/24 को मोहदा थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि विनय आर्य निवासी हिडली भीमपुर के द्वारा मारुति 800 कार क्रमांक MP04HC2065 में अवैध शराब लेकर ग्राम पिपरिया तरफ से आ रहा है थाना प्रभारी मोहदा द्वारा तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया व पुलिस टीम लेकर तुरंत मुस्तैदी से संगवानी जोड़ पर पहुंच कर सूचना की तस्दीक हेतु घात लगाकरउक्त वाहन के आने की प्रतीक्षा करने लगे जैसे ही उक्त हुलिए का वाहन आते दिखा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका पुलिस टीम को देखकर उक्त वाहन चालक विनय आर्य गाड़ी रोक कर रात अंधेरे का लाभ लेकर भाग गया पुलिस द्वारा साक्षियो के समक्ष वाहन मारुति 800 कार क्रमांक MP04HC2065 को चेक किया जिसमे खाकी रंग की 14 पेटियों में ऑफिसर चॉइस कंपनी की व्हिस्की के प्रत्येक पेटी में 48 क्वार्टर 180 एमएल की कुल 672 क्वार्टर में 120 लीटर 960 मिलीलीटर कुल कीमती 100800 रुपए की एवं वाहन मारुति 800 कार क्रमांक MP04HC2065 कीमती 90000 को पुलिस द्वारा साक्षियों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया बाद वाहन मय अवैध शराब के थाने लाकर मालखाना जमा किया गया एवं आरोपी विनय आर्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मौहदा उनि नेपाल सिंह ठाकुर, प्रआर रोहित टेकाम, आर रेशम की मुख्य भूमिका रही।