: सिंगरौली: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में प्रसे_वर्ता_आयोजित
Thu, Apr 11, 2024
अधिक से अधिक मतदान करने हेतु मतदाताओ को जागरूक करने में करे सहयोगी-
क
लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेंखर शुक्ला के अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियो के साथ प्रेस वर्ता आयोजित हुई। कलेक्टर ने उपस्थित मीडिया कर्मियो का स्वागत करते हुये कहा कि सीधी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली जिले के विधानसभाओं में आगामी 19 अप्रैल को सम्पन्न होने वाले निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। साथ ही जिले में मतदान प्रतिशत को बड़ाने हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाकर स्वीप की गतिविधिया आयोजित की गई है। जिसमें विद्यालयो, कालेजो में निबंध प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में आपके भी सहयोग की आवश्यकता है। आप सभी भी अपने समाचार पत्रो के माध्यम से चैनलो के माध्यम से मतदान करने हेतु मतदातओ को प्रेरित करे।
उन्होंने उपस्थित मीडिया कर्मियो को संबोधित करते हुये बताया कि जिले में कुल 817 मतदान केन्द्र तैयार कराये गये है तथा मतदाताओं की सख्या 7 लाख 13 हजार 309 है जिसमें महिला मतदाता 3 लाख 42 हजार 860 पुरूष मतदाता 3 लाख 70 हजार 442 तथा तृतीय लिंग के मतदाता 7 है। साथ ही 79 चितरंगी में युवा मतदाता 18 से 19 वर्ष 6 हजार 561 तथा 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाता 68 हजार 480 पीडब्ल्यूडी मतदाता 4 हजार 961 सीनियर सीटीजन 2030 वही 80 सिंगरौली में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता 6 हजार 347 20 वर्ष 29 वर्ष के मतदाता 56 हजार 522 पीडब्यूडी मतदाता 1809 सीनियर सीटीजन 748 है। 81 देवसर में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता 7 हजार 260, 20 से 29 वर्ष के मतदाता 65 हजार 3 तथा पीडब्ल्यूडी मतदाता 4 हजार 361 तथा सीनियर सीटीजन मतदाता 12 हजार 59 है। तथा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने हेतु चिन्हित गुण्डा बदमासो के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जा रही है।
वही पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने उपस्थित मीडिया कर्मियो को अवगत कराया कि निर्भिक एवं बिना डर भय के मतदान करने हेतु पुलिस के द्वारा जन जागरूकता चलाया गया है। साथ ही आचार संहिता का उल्लघन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही संवेदनशील एवं क्रिटकल मतदान केन्द्रो में पर्याप्त पुलिस उपलंब्ध रहेगा। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रो पर स्थापित नाकाओं में एफ.एसटी, एस.एसटी टीम के द्वारा संक्रिय रूप से अवैध रूप से आने वाली सामंग्रियो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रेस वर्ता के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद झा, एमसीएमसी के नोडल अधिकारी आशीष पाण्डेय, एमसीएमसी के सदस्य रवि उईके, बी.के शर्मा सहित मीडिया कर्मी बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे।
: गोरबी चौकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 9 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
Thu, Apr 11, 2024
सिंगरौली, आगामी लोकसभा चुनाव को सुरक्षा की दृष्टिकोण देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागी अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे थाना प्रभारी मोरवा, अशोक सिंह परिहार की मार्गदर्शन में 9 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को पकड़ने में मिली कामयाबी!
वर्ष 2015 के अपराध क्रमांक 24 /15 न्यायालय प्रकरण क्रमांक 440/15 धारा 354 (क ) भादवि के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी देवलाल प्रजापति पिता कैलाश प्रजापति निवासी करैला को थाना वैढ़न क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी किसी काम से बैढ़न में आया हुआ है सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा टीम के साथ थाना वैढ़न क्षेत्र से वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गयामहत्वपूर्ण भूमिका, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक सउनि राजेश दप्रताप कुमार कियामुद्दीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा!
: एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख किए जप्त
Tue, Apr 9, 2024
सागरI लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के द्वारा एसएसटी टीमों का गठन कर जिले के विभिन्न स्थान एवं अंतर जिला सीमा पर चेकिंग के लिए स्थापित किए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को लोकसभा क्षेत्र दमोह अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 39 रहली में उड़न दस्ता दल सनौधा द्वारा गस्त के दौरान ग्राम बमोरी ढूंढा के पास कार्रवाई करते हुए जितेंद्र यादव निवासी मकरोनिया सागर से 10 लाख रुपए की राशि जप्त की गई है।एसडीएम रहली गोविंद दुबे ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने बताया कि उड़न दस्ता में अजय कुमार अहिरवार जल संसाधन संभाग क्रमांक एक, उमेश तिवारी प्रधान आरक्षक सनौधा के द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जब्त नगद राशि को सील बंद पैकेट में डबल लाक की अभिरक्षा मे कोषालय में रखा गया है। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश पांडे भी मौजूद थे।