: बिजली विभाग के लापरवाही से डीपी में लगी आग
Sun, Apr 14, 2024
दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा स्कूल ग्राउंड के पास डीपी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया था डीपी का पूरा केवल जलकर खाक हो गया डीपी में यहां पर सभी लोगों के डायरेक्ट वायर लगने के कारण से डीपी में लगी आग ग्रामीणों की मदद से आग को काबू पाया गया ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टला मोहल्ले में अफरा ताफरी, का, माहौल बन गया था कुछ ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई विभाग के अधिकारी द्वारा तत्काल बिजली बंद की गई बिजली बंद होते ही ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाया गयाग्रामीणों द्वारा लाइनमैन को बुलावा गया एवं घटना की जानकारी जेई, को भी कर दी गईइनका कहनाहमारे पास केवल उपलब्ध नहीं है जैसे ही केवल आ जायेगा बिजली सही कर दी जाएगी एक-दो दिन लगेंगेभीमपुर
[video width="848" height="478" mp4="https://mpnews.live/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Video-2024-04-14-at-4.15.07-PM.mp4"][/video]
: बुन्देली भाषा में कविता के माध्यम से मतदान का देशव्यापी महत्व बताया
Sun, Apr 14, 2024
सागर I निर्वाचन जागरूकता अभियान हेतु “स्वीप पार्टनर“ कार्यक्रम सीएम राईज शासकीय एम एल बी क्रमांक 1 सागर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संचालक सुनील जैन के आह्वान पर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं ने अपने शब्दों द्वारा निर्वाचन में मताधिकार को सर्वश्रेष्ठ कार्य के रूप में व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार साहू द्वारा मतदान को महादान बताया गया। प्रदीप कुमार पाण्डे द्वारा बुन्देली भाषा में “चलो रे भैया चलो रे कक्का काकी वोट डालन जरूर जाइयो“ उक्त कविता द्वारा रोमांचक तरीके से मतदान का देशव्यापी महत्व बताया। सुधा कौशल द्वारा नाट्य प्रस्तुति प्रदर्शित करके छात्रों को मतदान को निज स्वतंत्रता का अधिकारी बताया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि मतदान बिना किसी दबाब के स्वतंत्र रूप सदैव करना चाहिए। स्वाति चौकसे द्वारा अपने पिताजी द्वारा रचित कविता का पाठ किया गया, रमा दुबे और स्मिता मिश्रा द्वारा अनुशासित मन से मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया।ब्रजेश जैन द्वारा हमेशा की तरह सुन्दर कविता प्रस्तुत कर संपूर्ण मंच को भाव विभोर कर दिया। हेमंत दुब द्वारा अनुच्छेद 324 के महत्व को बताते हुए सर्वप्रथम निर्वाचन की पृष्ठभूमि के बारे में प्रकाश डाला गया। राकेश जैन द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विनय कुमार दुबे द्वारा यह बताया गया कि जब से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान हेतु विभिन्न माध्यमों द्वारा प्रचार प्रसार किया गया है। तब से मतदान का प्रतिशत अभूतपूर्व रूप से लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। उक्त कार्यक्रम में छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहें।
: Sagar News : महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई
Sat, Apr 13, 2024
सागर I डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में डॉ. अंबेडकर चेयर के द्वारा सभा कक्ष में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही उनके विचार एवं कार्य को सभी के द्वारा बताया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. देवेंद्र ने कहा कि व्यक्ति का जन्म होता है और एक दिन मृत्यु होती है लेकिन इस दौरान समाज और देश के लिए जो कार्य करता है वह महान और महात्मा बन जाता है महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपने जीवन में शिक्षा विशेष कर महिला शिक्षा, बाल विवाह का विरोध, कृषि विकास, विद्यालयों की स्थापना आदि अनेक कार्य किया। समाज के उत्थान कार्य के लिए उन्होंने अपना जीवन लगा दिया। कार्यक्रम में बालचन्द्र, अजब सिंह, दीनदयाल, हेमराज, राम प्रसाद, रविंद्र, सुरेश आदि शोध छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुतीकरण दी।