Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: डीएम शैलेश कुमार यादव को एक पंडित को मारना और शादी रुकवाना भारी पड़ा,सरकार ने पद से हटा दिया|

admin

Tue, May 4, 2021

डीएम शैलेश कुमार यादव को एक मैरिज हॉल में घुसकर दूल्हे, पंडित और शादी में शामिल अन्य मेहमानों के साथ अभद्र व्यवहार करने का खामियाजा उठाना पड़ा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद से शैलेश कुमार यादव को पद से हटाने का दबाव बढ़ता गया था.

वहीं इस मामले में कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि इस मामले में डीएम ने गलती मान ली है.

कानून मंत्री ने बताया कि मुख्य सचिव शैलेश कुमार यादव को सस्पेंड किया गया है. रावल हेमेन्द्र कुमार को जिले का नया डीएम नियुक्त कर दिया गया है. 26 अप्रैल को डीएम ने एक मैरीज होम से जाकर शादी को बीच में ही रुकवा दिया था. साथ ही दूल्हे, पंडित समेत अन्य मेहमानों के साथ बदसलूकी की थी. इस घटना की कड़ी आलोचना हुई थी. अब इस मामले की जांच दो सीनियर आईएएस अफसर कर रहे हैं.

डीएम शैलेश कुमार यादव की इस हरकत पर बीजेपी विधायक आशीष दास उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे. आशीष दास का कहना है कि उन्हें खुशी है कि शैलेश कुमार यादव ने अपनी गलती को माना है.

जिलाधिकारी शैलेश यादव के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. ये वीडियो डीएम द्वारा मैरिज हॉल पर की गई कार्रवाई के दौरान के थे. डीएम कोरोना महामारी के इस समय में आयोजित शादी समारोह में शामिल लोगों द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने पर भड़क गए थे.

डीएम ने मौके पर मौजूद दुल्हा, पंडित, लड़के, लड़की के माता-पिता और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और उन्हें पद से हटाने की मांग होने लगी थी.

Read also-

आंध्र प्रदेश इंटर परीक्षा 2021 हाई कोर्ट के सुझाव के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बढ़ाईं,शिक्षा मंत्री का आदेश

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन