Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बंगाल चुनाव: सच साबित हुई प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, फिर भी उन्होने संन्यास क्यों लिया?

admin

Sun, May 2, 2021

बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने चुनावी कामकाज से संन्यास ले लिया है. मीडिया से खास बातचीत में प्रशांत किशोर ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो आगे अब ये काम नहीं करेंगे. यानी चुनाव प्रबंधन का जो काम प्रशांत किशोर काफी समय से करते चले आ रहे थे, उससे अब उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है.

हालांकि, चुनाव परिणामों से पहले उन्होंने ये कहा था कि बंगाल में भाजपा यदि 100 का आकंड़ा पार कर ले तो वो संन्यास ले लेंगे, किन्तु अब जबकि भाजपा 100 से नीचे ही रह गई है, फिर भी प्रशांत किशोर ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है.

बंगाल चुनाव: सच साबित  हुई प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, फिर भी उन्होने संन्यास क्यों लिया?

उन्होंने टीवी पर इस बात की घोषणा की. अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए पीके ने कहा कि अब तक लोग मुझे रोल में देखते हैं, वो मैं अब नहीं निभाऊंगा.

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ये फैसला क्यों किया तो उन्होंने बताया कि मैं कभी भी ये काम नहीं करना चाहता था, मगर मैं आ गया और मैंने अपने हिस्से का काम कर लिया है. उन्होंने कहा कि आईपैक में मुझसे बहुत अधिक काबिल लोग हैं, वो ज्यादा अच्छा काम करेंगे, इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे ब्रेक ले लेना चाहिए. चुनाव प्रबंध का काम छोड़कर अब वे क्या करेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कुछ वक़्त दीजिए, इसके बारे में सोचना पड़ेगा. मैं कुछ तो करूंगा.

Read Also-

Doctor’s Advice: बिना वजह के आक्सीमीटर का बार-बार उपयोग करने से तनाव बढ़ता है ?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन