Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Breaking News:-1 जून से नहीं बिकेगी बिना हॉलमार्क वाली ज्‍वेलरी,सोने पर सरकार का बड़ा फैसला

admin

Tue, Apr 13, 2021

सरकार ने मंगलवार को कहा है कि वह 1 जून, 2021 से स्‍वर्ण आभूषण gold jewellery) और उत्‍पादों के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग hallmarking) को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गोल्‍ड हॉलमार्किंग कीमती धातु का शुद्धता प्रमाणपत्र है और वर्तमान में यह स्‍वैच्छिक है।

केंद्र सरकार ने नवंबर, 2019 में घोषणा की थी कि गोल्‍ड ज्‍वेलरी व उत्‍पादों के लिए पूरे देश में अनिवार्य हॉलमार्किंग 15 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी। सरकार ने ज्‍वेलर्स को हॉलमार्किंग को अपनाने और अपने आप को ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड के साथ रजिस्‍टर्ड करवाने के लिए एक साल से भी अधिक समय दिया था।

लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण ज्‍वेलर्स ने इसके लिए और समय की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने की समय-सीमा चार माह बढ़ाकर 1 जून, 2021 कर दी थी।

उपभोक्‍ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने कहा कि अब इस समय-सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। बीआईएस पूरी तरह से तैयार है और हॉलमार्किंग के लिए ज्‍वेलर्स को मंजूरी देने में व्‍यस्‍त है। बीआईएस के डायरेक्‍टर-जनरल प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि जून से, हम अनिवार्य हॉलमार्किंग को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वर्तमान में, हमें अभी तक समय-सीमा को आगे बढ़ाने के लिए कोई मांग प्राप्‍त नहीं हुई है। अभी तक 34,647 ज्‍वेलर्स ने अपने आप को बीआईएस के साथ रजिस्‍टर्ड करवाया है।

उन्‍होंने बताया कि अगले एक-दो महीने में लगभग 1 लाख ज्‍वेलर्स का रजि‍स्‍ट्रेशन होने की उम्‍मीद है। रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑटोमैटिक है। 1 जून से, ज्‍वेलर्स को केवल 14,18 और 22 कैरेट की गोल्‍ड ज्‍वेलरी ही बेचने की अनुमति होगी।

1 जून से नहीं बिकेगी बिना हॉलमार्क वाली ज्‍वेलरी,सोने पर सरकार का बड़ा फैसला
1 जून से नहीं बिकेगी बिना हॉलमार्क वाली ज्‍वेलरी,सोने पर सरकार का बड़ा फैसला

बीआईएस गोल्‍ड ज्‍वेलरी के लिए अप्रैल 2000 से ही हॉलमार्किंग स्‍कीम का परिचालन कर रहा है और वर्तमान में लगभग 40 प्रतिशत गोल्‍ड ज्‍वेलरी को हॉलमार्क के साथ बेचा जा रहा है। बीआईएस के मुताबिक अनिवार्य हॉलमार्किंग उपभोक्‍ताओं को निम्‍न कैरेट की ज्‍वेलरी और धोखाधड़ी से बचाएगा। ग्राहकों को उसी शुद्धता का सोना मिलेगा, जितना गोल्‍ड ज्‍वेलरी पर लिखा होगा।

भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जिसके माध्‍यम से मुख्‍यता ज्‍वेलरी इंडस्‍ट्री की मांग को पूरा किया जाता है। मात्रा के मामले में, भारत हर साल 700-800 टन सोने का आयात करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन