Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Coronavirus Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे टीका उत्पादक कंपनियों के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे.

admin

Tue, Apr 20, 2021

कोविड-19 रोधी टीका लगाने की उम्र सीमा 18 साल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज टीका उत्पादक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. सूत्रों के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंस से होने वाली यह बैठक शाम 6 बजे होगी. इसमें जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से एक प्रस्तुति भी दी जाएगी.

टीका उत्पादक कंपनियों के साथ भी यह विभाग समन्वय करेगा.

बैठक में भारत के साथ ही विदेशों की भी शीर्ष दवा निर्माता कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. जिन कंपनियों के टीकों को भारत सरकार की मंजूरी मिली हुई है, उनके भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है.

Coronavirus Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे टीका उत्पादक कंपनियों के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे.
Coronavirus Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे टीका उत्पादक कंपनियों के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे.

अभी तक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्रोजेनेका द्वारा विकसित 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक कंपनी द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ साझेदारी में विकसित 'कोवैक्सीन' टीके भारत में दिए जा रहे हैं. भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कुछ शर्तों के साथ कोविड-19 के रूसी टीके 'स्पूतनिक वी' के देश में आपात इस्तेमाल को पिछले दिनों मंजूरी दे दी.

18 साल से अधिक लोगों को लगेगा टीका
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी के अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 से रोकथाम के लिए टीका लगाने को मंजूरी दे दी. भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए और देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन