: कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में फ्लावर फेस्टिवल आज से होगा शुरू
admin
Sat, Mar 9, 2024
नई दिल्ली में कनॉट प्लेस, सेंट्रल पार्क में आज से दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें 35 प्रकार के फूल शामिल किए जाएंगे। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद-एनडीएमसी के अनुसार इसका उद्घाटन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना करेंगे। एनडीएमसी ने कहा कि इस महोत्सव में फूलों की प्रदर्शनी के अतिरिक्त लाइव बैंड संगीत भी होगा। पुष्प महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है। एनडीएमसी के अनुसार, फ्लावर फेस्टिवल को फूलों के प्रदर्शन और सजावट के लिए 18 अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें मुख्य आकर्षण विभिन्न मौसमों के पुष्प डहलिया, पेटुनिया, पैंसी, साल्विया, मैरी गोल्ड आदि के फूलों वाले गमले, गमले वाले पौधों का समूह, पशु/पक्षियों की पुष्प आकृतियां, रंगीन पुष्प बोर्ड, ट्रे गार्डन, बड़े आकार की हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, इकेबाना जैसी फूलों की सजावट, पूर्वी और पश्चिमी शैली के फूलों की सजावट शामिल होगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन