Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Indian Railways~9 मई से राजधानी, शताब्दी जैसी 28 जोड़ी ट्रेनें कोरोना के चलते अगले आदेश तक बंद

admin

Fri, May 7, 2021

Indian Railways-अब कई राज्यों के बाद रेलवे ने भे कोरोना महामारी के चलते कड़े फैसले लिए हैं । उत्तरी रेलवे ने 9 मई से राजधानी, शताब्दी, और दुरंतों एक्सप्रेस जैसी 28 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। आदेश में बताया गया है कोविद के केस बढ़ना ओर यात्रियों के कमी के वजह से इन ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इनमें 8 जोड़ी शताब्दी, 3 जोड़ी जनशताब्दी और दो-दो जोड़ी राजधानी और दूरंतो एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं।

Indian Railways~9 मई से राजधानी, शताब्दी जैसी 28 जोड़ी ट्रेनें कोरोना के चलते अगले आदेश तक बंद

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ज्यादातर सीटें खाली चलने के मद्देनजर नई दिल्ली से हबीबगंज भोपाल, चंडीगढ़, कालका, अमृतसर, देहरादून, काठगोदाम जाने वाले 8 जोड़ी शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ियां, हजरत निजामुद्दीन से बिलासपुर और चेन्नई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से देहरादून, कोटद्वार और चंडीगढ़ वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली से जम्मू तवी और पुण जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस, नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस और श्रीशक्ति एक्सप्रेस ट्रेनें बंद रहेंगी।

मध्य रेलवे ने भी 23 जोड़ी गाड़ियों को स्थगित करने का फैसला किया है जिनमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस- पुणे शताब्दी एक्सप्रेस, पुणे-नागपुर स्पेशल,  दादर से शिरडी साईंनगर जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनें एवं पंढरपुर स्पेशल गाड़ी शामिल हैं। इन ट्रेनों को जून के आखिरी सप्ताह तक के लिए स्थगित किया गया है। कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच विभिन्न जोनल रेलवे ने डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों के परिचालन को फिलहाल बंद किया है।

पिछले साल भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बाद पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। इस बार भी कोरोना केसों में तेजी के बाद ट्रेन सर्विस बंद होने की अटकलें लग रही हैं। हालांकि, रेलवे ने इन आशंकाओं को कई बार खारिज किया है। 

Read also~

मध्य प्रदेश सरकार का रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा विमान ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन