कटनी। शहर में मानवता और गौसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण : कटनी: 3 घंटे तक नाले में फंसी बछिया को वार्ड 11 की टीम ने बचाया
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Sat, May 30, 2026
**कटनी: 3 घंटे तक नाले में फंसी बछिया को वार्ड 11 की टीम ने बचाया**

कटनी। शहर में मानवता और गौसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक गाय की बछिया नाले में गिरकर फंस गई थी और लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक कोई उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर वीरेंद्र तिवारी ने बछिया की मार्मिक आवाज सुनी। उन्होंने स्वयं उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फोन पर वार्ड क्रमांक 11 के दरोगा संजय सोनकर से सहायता की अपील की।
बताया जाता है कि सूचना मिलते ही मात्र पांच मिनट के भीतर संजय सोनकर अपने सहयोगियों दुर्गेश और विनय के साथ मौके पर पहुंच गए। तीनों ने बिना देर किए नाले में उतरकर कड़ी मशक्कत की और जोखिम उठाते हुए बछिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे सच्ची गौसेवा बताया। बछिया को सुरक्षित बचाने वाले संजय सोनकर, दुर्गेश और विनय को क्षेत्रवासियों ने समाज का सच्चा नायक बताया।
पवन श्रीवास्तव
जिला ब्यूरोचीफ कटनी
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन