Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी।नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार का मैदानी निरीक्षण, जलभराव का स्थायी निराकरण और नर्मदा जल आपूर्ति सर्वोच्च

जनसंवाद में छलका अपनापन, वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

डॉ. रमाकांत निगम को ‘राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: PM Kisan 16th Installment: पीएम किसान की 16वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आएगा पैसा!

admin

Sat, Jan 6, 2024

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 15 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. 16वीं किस्त को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही हैं.

लेकिन उससे पहले उन किसान भाइयों को इस योजना से संबंधित कुछ जरूरी काम करवा लेना चाहिए जिनकी पिछली किस्त अटक गई थी. क्योंकि बहुत से कारणों की वजह से की किसान भाइयों की किस्त अटक जा रही हैं. दरअसल, पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. अगर आप एक किसान हैं और पीएम किसान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी कराना बहुत ही जरूरी है. ऐसा न करने पर आपकी 16वीं किस्त रुक सकती है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसान समय रहते ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करा लें. नहीं तो अगली किस्त रुक सकती है. आइए जानते हैं कि कैसे आप ई-केवाईसी करा सकते हैं.

आप कई तरीकों से पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए आप ई-केवाईसी कर सकते हैं. आपको गूगल प्ले से ऐप डाउनलोड करना है और फेस फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं.

दूसरा तरीका है कि आप किसी किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

ऊपर दिए गए 2 तरीकों के अलावा आप पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं. वेबसाइट पर आप ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को लेकर ये अपडेट है कि जनवरी के अंतिम दिनों या फिर फरवरी में 16वीं किस्त ( (PM Kisan 16th Installment)) जारी की जा सकती है. 16वीं किस्त में करीब 13 करोड़ किसान भाइयों को लाभ मिल सकता है. अगली किस्त का भी पैसा सीधा किसानों के खाते में आएगा.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( Pradhanmantri PM Kisan samman nidhi yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है. सरकार प्रत्येक 4 महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये की किस्त भेजती है. साल भर में पीएम किसान योजना की 3 किस्त जारी की जाती हैं.

Read more - पैसों की कमी से जूझ रही कांग्रेस, चंदा ना देने पर बड़े नेताओं पर भड़के राहुल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन