महासमुंद : कामेश बंजारा बने भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री
Tue, Mar 10, 2026
बसना - भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय,संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी के निर्देशानुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की अनुमति से भाजपा जिला प्रभारी जयंती पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू की अनुशंसा से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा द्वारा जिला पदाधिकारी,एवं युवा मोर्चा के विभिन्न प्रकल्पों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई गई।
नवगठित कार्यकारिणी में बसना के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता कामेश बंजारा को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कामेश बंजारा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा बसना के अध्यक्ष (2017–2022), भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महासमुंद (2021–2023) तथा सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत बसना (2021–2024) जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा,लोकसभा चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव में भी संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।
पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
नए दायित्व मिलने पर कामेश बंजारा ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर कामेश बंजारा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजु सिन्हा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का आभार व्यक्त किया।
कामेश बंजारा को जिला महामंत्री बनाया जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।
महासमुंद : आबकारी विभाग की कार्रवाई, 18 किग्रा अवैध गांजा एवं एक ट्रक जप्त
Mon, Mar 9, 2026
महासमुंद 9 मार्च 2026/ जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक 14 चक्का ट्रक जप्त किया है।
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम में आबकारी उपनिरीक्षक श्री मिर्जा जफर बैग वृत्त सरायपाली, श्री हृदय कुमार त्रिपुड़े वृत्त सांकरा, श्री नीरज कुमार साह वृत्त पिथौरा तथा श्री अनिल कुमार झरिया वृत्त महासमुंद ग्रामीण की संयुक्त टीम द्वारा बैतारी स्थित एनएच-53 के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में सवार आरोपी ईरफान गौरी के पास से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (पप) (सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आबकारी विभाग द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
महासमुंद : सरकारी कार्यालयों में प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन क्यों नहीं?
Mon, Mar 9, 2026
डिजिटल इंडिया और पेपर लेस वर्क को पूर्णतया लागू करे सरकार -
नेम-फेम के लिए प्रमाण पत्र के नाम से कागज बर्बाद न करें
हजारों कागज के टुकड़ों को बर्बाद होने से बचा लें -कोकडी सरकारी स्कूल
सरकारी कार्यालयों में प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन क्यों नहीं?
सरकारी विभागों को कागज के सदुपयोग का प्रमाण प्रस्तुत करना चाहिए
महासमुंद: शिक्षा का पहला उद्देश्य हर वस्तु का सदुपयोग करना सीखाना है, विशेष कर हमारे प्राकृतिक संसाधनों का, जिसका लगातार दोहन हो रहा है, आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वो सुरक्षित बचें,उनका संरक्षण संवर्धन हो, इसीलिए शिक्षा दी जाती है-शिक्षा के मानवीय करण और मानवीय मूल्यों की शिक्षा के लिए तन-मन-धन से समर्पित अभिभावक विद्यालय कोकड़ी सरकारी स्कूल ने कलेक्टर महासमुन्द समेत स्कूल शिक्षा मंत्री, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर व डीपीआई व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर विनम्रता पूर्वक निवेदन किया है कि सेव कागज,पेपर लेस वर्क ,ई फार्म, डिजिटल इंडिया, पेपरलेस वर्क, आनलाइन आवेदन, दस्तावेजों का दुबारा उपयोग आदि अनेक पर्यावरण संरक्षण व कागज बचाओ के तहत कार्य प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया जा रहा है,जो कि विकसित भारत -विकसित संसार के लिए अनिवार्य कदम हैं, इससे गंभीरता से पालन करने सभी विभागों को निर्देशित करें, कागज के दोनों तरफ सरकारी विभागों में आवेदन व सूचना प्रसारित करने कहें, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप चैनल से आनलाइन सरकारी काम करने प्रेरित करें,आफ लाईन कागज की बर्बादी न हो, क्योंकि एक टुकड़ा कागज के लिए कितने पेड़ काटने पड़ते हैं, सबको पता है,अनेक बार सरकारी विभागों व टीवी व समाचार पत्रों में विज्ञापनों के माध्यम से सरकार इस ओर भारत सरकार ध्यानाकर्षण कराते रहती है, लेकिन फिर भी विशेष कर शिक्षा विभाग में इसे और गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है , अभी वर्तमान में डाइट महासमुन्द में बालवाड़ी प्रशिक्षण चल रहा है, यहां पर हरेक शिक्षकों को २-२प्रमाण पत्र दिया गया है,जो पेपर का बर्बादी का अनावश्यक बर्बादी है,और ये प्रमाण पत्र की भी जरूरत नहीं थी, क्योंकि डाईट के आदेश पर ही शिक्षक प्रशिक्षण में आये हैं, हजारों कागज के पन्ने डाइट महासमुन्द ने प्रमाण पत्र के नाम पर बर्बाद कर दिया गया है,अभी बालवाड़ी प्रशिक्षण के२और चरण शेष हैं , जिसमें फिर से हजारों कागज बर्बाद हो जायेंगे, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद व बालवाड़ी प्रभारी श्री राजेश चंद्राकर समेत सभी मास्टर ट्रेनर बी आर जी व डी आर जी को भी उन्होंने अनुरोध किया है, कि प्रमाण पत्र के नाम पर कागज बर्बाद न करें, क्योंकि उनके ही आदेश पर शिक्षक प्रशिक्षण में आये हैं, डिजिटल इंडिया के तहत ये प्रमाण पत्र सीधे वाट्स अप या टेलीग्राम भी कर सकते हैं,हर विद्यालय इससे जुडा ही हुआ है,जब तक कोई अति आवश्यक व अनिवार्य न हो,तब तक डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का सम्मान किया जाये, वाट्स एप और टेलीग्राम चैनल से सूचना का आदान-प्रदान किया जाये,एक तरफ जहां शिक्षकों को आन लाइन अटेंडेंस के लिए प्रेरित किया जाता है,हर काम आनलाइन हो रहा है, वैसे में हम प्रमाण पत्र के नाम पर कागज क्यों बर्बाद कर रहे हैं, कलेक्टर महासमुन्द से डिजिटल इंडिया को पूर्णतया सरकारी कार्यालयों में पेपर लेस वर्क के माध्यम से लागू करने का मांग श्री कोकडिया ने किया है, जिससे हजारों कागजों के माध्यम से, हजारों पेड़ों को बचा सकें, फोटो बाजी, नाम कमाने, छपाने के लिए अनावश्यक प्रमाण पत्र के लिए कागज बर्बाद न करें,