Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी: 3 घंटे तक नाले में फंसी बछिया को वार्ड 11 की टीम ने बचाया

कटनी। यूनिटी जंक्शन बनी त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला की चैंपियन, वीरेंद्र तिवारी रहे चमकदार सितारे

विजयराघवगढ़ 40 डिग्री की तपती धूप भी नहीं डिगा पा रही संकल्प, कलहरा में भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का अद्भुत संगम

कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

कटनी- सरकारी फाइलों में 'सफेद', बाजार में 'ब्लैक': टैक्स विभाग को धुआं उड़ाकर 'कैश' बटोर रहे पटेल साहब

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mpnews live updates: किल कोरोना-2 अभियान मध्‍य प्रदेश में 24 अप्रैल से 9 मई तक .

admin

Fri, Apr 23, 2021

Mpnews live updates किल कोरोना-2 अभियान-:मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए 24 अप्रैल से 9 मई तक किल कोरोना-2 अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर कोरोना से संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी साथ ही उन्हें उचित इलाज भी मुहैया कराया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंंह चौहान ने आज ग्रामीण क्षेत्रों एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि संकट बड़ा है लेकिन हमारा हौसला उससे बड़ा है। अपने गांव की कमान अपने हाथ में लीजिये और तय कीजिये कि जब तक कोरोना को खत्म नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

मुख्यमंत्री के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मध्यप्रदेश सरकार निशुल्क टीका लगवाएगी। हमें स्वच्छता का ध्यान भी रखना है। मिलकर एक हो जाओ, मिलकर लड़ाई लड़ो। सावधानी, सहयोग.

Mpnews live updates: किल कोरोना-2 अभियान  मध्‍य प्रदेश में 24 अप्रैल से 9 मई तक .
Mpnews live updates: किल कोरोना-2 अभियान मध्‍य प्रदेश में 24 अप्रैल से 9 मई तक .

उन्होंने कहा कि आज बुरहानपुर और खंडवा में पॉज़िटिवती रेट बहुत कम है। कर्फ्यू लगा, लोग घरों में रहे तो स्थिति काबू में आई। हमें #MPJantaCurfew का पालन करना है। ग्राम पंचायत व्यवस्था बनाएं, बाहर से आने वाले मजदूरों को आइसोलेट करें।

उन्होंने कहा कि आप सब संकल्प करें कि हम भीड़ इकट्ठा नहीं होने देंगे, हम अपने गांव में जनता कर्फ्यू लगाएंगे। 14700 पंचायतों में जनता कोरोना कर्फ्यू लगा चुकी है। हर गांव में ये कोरोना कर्फ्यू लग जाए, ये संक्रमण की चेन तोड़ने का बेहतर उपाय है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन